कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार जिले के प्रभारी सतपाल महाराज ने उत्तर मंडल के जमालपुर कला मे 24 घंटे का प्रवास प्रारंभ किया।

 कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार जिले के प्रभारी सतपाल महाराज ने उत्तर मंडल के जमालपुर कला मे 24 घंटे का प्रवास प्रारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने बूथ अध्यक्ष ललित कुमार के आवास पर पहुंचकर बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखो के साथ बैठक कर कार्यों पर चर्चा करते हुए सरल एवं नमो ऐप डाउनलोड कराकर बूथ समिति के पदाधिकारीयो को बूथ में निवास प्रत्येक व्यक्ति तक जाकर प्रदेश एवं केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का आवाहन किया।

तत्पश्चात सतपाल महाराज ने बूथ स्थित सन्त रविदास मंदिर एवं शिव मंदिर जाकर स्वच्छता अभियान चलाया एवं दर्शन कर मालाअर्पण किया।

इस अवसर पर बूथ पर रहने वाले लाभार्थियों से जन संवाद के दौरान लाभार्थियों से उनके अनुभव को सुना जिसमें प्रधानमंत्री आवास ,आयुष्मान योजना, जन धन ,उज्जवला आदि योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहे।

इसी दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से भी संवाद किया। 

इसी दौरान भाजपा सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर बूथ के कई युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की सतपाल महाराज ने सभी सदस्यता लेने वाले लोगों का माला पहनकर स्वागत किया।

 सतपाल महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश एवं केंद्र की सरकार ने लगातार अपनी योजनाओं के माध्यम से आमजन को लाभ देने का कार्य कर जनता मे विश्वास बनाने का कार्य किया है आज नरेंद्र मोदी देश ही नहीं अपितु विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बन चुके हैं यह हम सबके लिए गर्व का विषय है हम सब की भी जिम्मेदारी है कि आगामी लोकसभा चुनाव बड़े अंतर से भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने का कार्य करें। 

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमालपुर कला मे विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि भारत बुलंदियों को छू रहा है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री आशु चौधरी, गांव चलो अभियान जिला संयोजक लव शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रणव ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान बूथ अध्यक्ष ललित कुमार, राजेंद्र व्यास, मंडल महामंत्री सचिन चौहान, पंकज चौधरी, ग्राम प्रधान हरेंद्र चौधरी, डॉ प्रदीप कुमार, विपिन कुमार ,शर्मिला बगवाड़ी, नाथीराम चौधरी, शालिनी यादव, सुचिता ध्यानी, अंकित चौहान, विकास कुमार ,सुनील कुमार, दीपक सहगल ,जॉनी कुमार, मिथुन कुमार, मंजू देवी, अंकुर कुमार ,तिलक राम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल  मुख्यमंत्री
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।