चोरी की मोटर साईकिल के साथ दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार।  अलग-अलग जगह से चुराई हुई तीन दोपहिया वाहन बरामद

चोरी की मोटर साईकिल के साथ दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार।

 अलग-अलग जगह से चुराई हुई तीन दोपहिया वाहन बरामद

 वादी अमित कुमार पुत्र बिजेन्दर कुमार ग्राम बहादरपुर जट द्वारा E.FIR के माध्यम से खुद की  मो0सा0  UK08AT3439 स्प्लेंडर प्लस ग्राम खुब्बनपुर  से अज्ञात चोर  द्वारा चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध अंकित कराई गईl

उक्त मो0सा0 चोरी के सम्बन्ध मे थाना भगवानपुर पर मु0अ0स0 107/24 धारा 379 ipc  मुकदमा पंजीकृत किया गयाl

वादी सुनील कुमार पुत्र राम सिह  ग्राम बुडाखेरा पुंडीर थाना फतेहपुर   द्वारा E.FIR के माध्यम से खुद की  मोटर साईकिल न० UP11AE2281 ग्राम मंडावर से अज्ञात चोर  द्वारा चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध अंकित कराई गई उक्त मो0सा0 चोरी के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0स0 108/24 धारा 379 ipc पंजीकृत हुई। 

वादी विनोद कुमार पुत्र अतर सिह निवासी खेडी शिकोह पुर द्वारा E.FIR के माध्यम से मो0सा0 UK178758 को ग्राम बहबलपुर  से अज्ञात चोर  द्वारा चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध अंकित कराई गई उक्त मो0सा0 चोरी के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0स0 110/24 धारा 379 ipc मुकदमा पंजीकृत किया गया । 

उक्त चोरी की घटनाओं को देखते हुए थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया जिस पर  पुलिस गठित टीम द्वारा आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज/कड़ी सुराग रस्सी पताऱशि कर मैन्युअल पुलिसिंग के आधार पर चैंकिग के दौरान अभि0  1. दीपक पुत्र सुन्दर लाल निवासी ग्राम रसूलपुर तेलीवाला धनौरी थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार हाल ग्राम डाडापट्टी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार 2. राशिद पुत्र कुर्बान निवासी ग्राम अकबरपुर कालसो थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को चोरी की गई मोटर साईकिल न० UP11AE2281 व मो0सा0  UK08AT3439 स्प्लेंडर प्लस के साथ ग्राम डाडापट्टी  से गिरफ्तार किया गया व अभियुक्तगणो की निशादेही व पूछताछ  पर अन्य  चोरी की गई मो0सा0 UK178758 के हसनपुर मदनपुर बड़कला तिराहा गन्ने के खेत से बरामद आवश्यक कार्यवाही की गईl

नाम पता अभियुक्त

1.दीपक पुत्र सुन्दर लाल निवासी ग्राम रसूलपुर तेलीवाला धनौरी थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार हाल ग्राम डाडापट्टी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार

 2. राशिद पुत्र कुर्बान निवासी ग्राम अकबरपुर कालसो थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार

बरामदगी का विवरण

1- मो0सा0  UK08AT3439 स्प्लेंडर प्लस

2- मोटर साईकिल न० UP11AE2281

 3- मो0सा0UK178758 

पुलिस टीम

1-उ0नि0 नवीन कुमार 

2-अपर उ0नि0 प्रमोद सेमवाल 

4-का0 1147 मुकेश नौटियाल

5- का0 1563 अनिल तोमर

6- का0 956 संजय नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।