मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में बैठक ली। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में बैठक ली। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन–2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शिता से भयरहित माहौल में संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनैतिक दल के सुझाव हों तो वह साझा कर सकते हैं तथा कोई भी शिकायत हो तो लिखित रूप में शिकायत दे सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट का प्रकाशन हो चुका है और सभी राष्ट्रीय स्तर की पार्टियों को वोटर लिस्ट उपलब्ध करा दी गई है। सभी पार्टियां अपने अपने निर्वाचन अभिकर्ताओं के सहयोग से बूथ लेवल पर वोटर लिस्ट चेक करा लें ताकि कोई भी नाम छूटा हो या हटाया जाना हो तो उसे नियमानुसार हटाया या जोड़ा जा सके।  उन्होंने कहा कि जनपद में पोलिंग बूथों को लेकर किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो उससे भी अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु भी स्वीप कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह, जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, सीडीओ प्रतीक जैन, उप  जिलाधिकारी मनीष सिंह, बसपा से डॉ.नाथीराम,  कांग्रेस से अमित नौटियाल, सीपीआई से राजीव गर्ग, आरपी जखमोला, बसपा के विकास कुमार, विकेश कुमार, बीजेपी से आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, नकली सिंह सैनी, शौभाराम प्रजापति, अरविंद गौतम, लव शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।