हरिद्वार जिला निवार्चन अधिकारी एवं जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, एवं पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े नोडल अधिकारियों तथा एआरओ द्वारा की जा रही तैयारियों की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा की। 

हरिद्वार जिला निवार्चन अधिकारी एवं जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, एवं पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े नोडल अधिकारियों तथा एआरओ द्वारा की जा रही तैयारियों की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा की। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने चल रही तैयारियों की जानकारियां लेते हुए सभी अधिकारियों को इलेक्शन मोड में संक्रिय रहने के निर्देश दिये। उन्होंने लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण विभाग, पंचायतीराज तथा शहरी विकास सहित सभी कार्यदायी संस्थाओं को चल रहे निर्माण कार्यो की सूची शीघ्रता एवं प्राथमिकता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन करने तथा कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने पर्यवेक्षकों के साथ लाइजनिंग ओफीसर्स तथा टाइपिस्ट की सूची तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने हेतु तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।   

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को जो दायित्व दिया गया है, उसका निष्पादन अपनी देखरेख में समय से पूरा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा निर्वाचन प्रक्रिया दौरान सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाये और कम्यूनिकेशन में किसी भी प्रकार का गैप न हो। उन्होंने कार्मिकों का प्रथम रेण्डमाईजेशन करने, आदर्श आचार संहिता, मतदान कार्मिकों के प्रथम प्रशिक्षण का रोस्टर तैयार करने, पोस्टल बैलेट, वाहनों की संख्या का मूल्यांकन एवं संचालन, रोडमैप, सर्विस वोटर्स, सामग्री आदि से सम्बन्धित की जा रही तैयारियों की जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिव्यांगो तथा 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को सक्षम एप के माध्यम से मतदान दिवस हेतु नियमानुसार सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में एक-एक मत का महत्व होता है। मतदाता अपने मत के महत्व को समझें और बिना किसी प्रलोभन के अपने-अपने मत का प्रयोग अवश्य करें, क्योंकि जितना अधिक मतदान होगा, लोकतंत्र उतना ही अधिक सशक्त होगा।

वीसी में नोडल अधिकारी स्वीप एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र नेगी, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चैघरी, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चैहान, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीएल मलेठा सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

       

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।