हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की प्रबंधन समिति का गठन करते हुए मजबूती के साथ कार्य करने को किया आह्वान: स्वामी यतीश्वरानंद

 हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की प्रबंधन समिति का गठन करते हुए मजबूती के साथ कार्य करने को किया आह्वान: स्वामी यतीश्वरानंद

हरिद्वार। विधानसभा संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में अबकी बार 400 पार, एक बार फिर से मोदी सरकार के नारे को धरातल पर उतारने को लेकर कार्ययोजना बनाई। बैठक में निर्णय लिया कि प्रत्याशी कोई भी हो, सभी को मेहनत के साथ भाजपा की नीतियों और देश में हुए विकास कार्यों को लेकर प्रचार करना है। इस दौरान विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया।

सोमवार को वेद मंदिर आश्रम में लोकसभा चुनाव की बूथ स्तर पर तैयारी हेतु विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण की कोर कमेटी एवं चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई। प्रत्येक स्तर पर करने वाले कार्यों को लेकर प्रबंध समिति व कोर टीम सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा कर सबको पूर्ण मनोयोग से चुनाव में जुटने का आह्वान किया। विधानसभा संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि देश में विकास की गति सुचारू रहे, इसके लिए तीसरी बार मोदी सरकार जरूरी है और इसके लिए सभी को देश और अपने क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों को आमजन को बताना है। विधानसभा प्रभारी मनोज गर्ग ने कहा कि पन्ना प्रमुख तक सभी को जिम्मेदारी प्रमुखता से निभानी है। उन्होंने कहा कि बड़े से बड़ा पदाधिकारी को अपने बूथ को जिताने की चिंता करनी है। जिसकी जहां जिम्मेदारी लगी हो वह वहां के लिए काम करें। मतदान कराने से लेकर गिनती तक प्रत्येक कार्यकर्ता को मुस्तैदी से काम करना होगा।

हरिद्वार लोकसभा विस्तारक राजेन्द्र व्यास ने कहा कि पिछले चुनावों की  बूथवार समीक्षा करते हुए जहां पर कमजोर रहे हो वहां पर मजबूती से काम करें।

हरिद्वार ग्रामीण विस्तारक चंडी प्रसाद कुकरेती ने कहा कि आत्मविश्वास के साथ काम करें।

इस मौके पर जिला महामंत्री आशु चौधरी, हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सह संयोजक अलोक द्विवेदी, चौधरी सत्यकुमार, जिला मंत्री नेत्रपाल, तीनो मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव, जितेंद्र सैनी, सीमा चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, जिला पंचायत सदस्य ब्रजमोहन पोखरियाल, सोहनवीर पाल, दर्शना सिंह, जिला पंचायत प्रतिनिधि अरविन्द कुमार,संजय सरदार, शेषराज सैनी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी, बलवंत पंवार, ओबीसी मोर्चो के जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।