जिला निर्वाचन अधिकारी एवम जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है

 हरिद्वार जिला निर्वाचन अधिकारी एवम जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने निर्वाचन से जुड़े नोडल अधिकारियों तथा एआरओ के साथ विकास भवन स्थित एनआईसी सभागार में बैठक ली। 

जिला निर्वाचन अधिकारी एवम जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवम् शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु वचनबद्ध हैं। उन्होंने आदर्श आचार संहिता लागू होते ही 24 घंटे 48 घंटे तथा 72 घंटे के भीतर की जाने वाली कार्यवाहियां समयबद्धता से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता, समयबद्धता एवम पारदर्शिता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को हिदायत देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। निर्वाचन प्रक्रिया में छोटी से छोटी लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी कार्मिकों को सौंपे गए दायित्वों का भली भांति अध्ययन करने तथा नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

     जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही धारा 144 लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जनपद में धारा 144 लगे होने के कारण अब पब्लिक एकत्र होने वाले कार्यक्रमों यथा बर्थडे समारोह,शादी समारोह आदि के लिए भी संबंधित क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी से अनुमति लेनी होगी। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता में कोई भी नया वित्त स्वीकृत होगा। नए टेंडर और काम प्रारंभ नहीं होंगे। पुराने कार्य प्रभावित नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं हैं।

    बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, आईएएस ट्रेनी दीपक सेठ, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चैधरी, डीआरडीए परियोजना निदेशक केएन तिवारी, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह,  उप जिलाधिकारी लक्ष्मीराज चैहान, उप जिलाधिकारी लक्सर गोपाल चैहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान,एआरटीओ रश्मि पंत, एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव, डीएसटीओ नलिनी ध्यानी, पयर्टन अधिकारी सुरेश यादव तथा जनपद के सभी अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।