हरिद्वार जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कलेक्ट्रेट परिसर के जिला संपर्क केंद्र में स्थापित एमसीएमसी, सी–विजिल केंद्र, वोटर हेल्पलाइन, निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

हरिद्वार जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कलेक्ट्रेट परिसर के जिला संपर्क केंद्र में स्थापित एमसीएमसी, सी–विजिल केंद्र, वोटर हेल्पलाइन, निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

 उन्होंने कंट्रोल रूम में लगाए गए कर्मचारियों को निर्देशिक किया कि निर्वाचन से सम्बंधित शिकायतों को शिकायत रजिस्टर में दर्ज करें और संबंधित अधिकारी एवम टीम को निस्तारण के लिए तत्काल प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सी –विजिल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों पर निर्धारित समय–सीमा के भीतर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने एमसीएमसी निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाए, फेक न्यूज सामने आने पर संबंधित के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही हेतु कार्यवाही की जाए। इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफार्म पर प्रचार–प्रसार हेतु जो भी आवेदन प्राप्त हों, उनका भली भांति परीक्षण कर लिया जाए, उसके बाद ही समिति द्वारा अनुमति जारी की जाए। उन्होंने पैड न्यूज से संबंधित खबरों का भी तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सभी कर्मचारियों को रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

    इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीएल शाह, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, लक्ष्मीराज चौहान, जितेंद्र सिंह, गोपाल सिंह चौहान, अजयवीर सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुरेश सिंह यादव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।