चुनावी मे धांधली रोकेगा cVIJIL ऐप: एक फोटो या वीडियो चुनावी गड़बड़ियों को रोकेगा, चुनाव आयोग लेगा 100 मिनट के भीतर एक्शन/समाधान

चुनावी मे धांधली रोकेगा cVIJIL ऐप:

एक फोटो या वीडियो चुनावी गड़बड़ियों को रोकेगा, चुनाव आयोग लेगा 100 मिनट के भीतर एक्शन/समाधान

सभी सम्मानित नागरिक सी-विजिल सिटीजन मोबाइल ऐप  Google Play स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव आयोग द्वारा चुनाव में किसी भी तरह के गैर-कानूनी काम को रोकने के लिए cVIGIL नाम का एक ऐप बनाया है। अगर कोई भी शख्स ये देखता है किसी भी प्रत्याशी, पार्टी या अन्य व्यक्ति की ओर से पैसा बांटना, रिश्वतखोरी, मुफ्त उपहार, शराब वितरण, अनुमत समय से देर तक लाउडस्पीकर बजाने जैसे कार्य किए जा रहे है या फिर ऐसा कोई भी काम जो चुनाव आचार संहिता को तोड़ रहा है। तो cVIGIL ऐप के जरिए तुरंत शिकायत की जा सकती है। शिकायत में नागरिक टेक्स्ट मैसेज, लाइव फोटो, या वीडियो को कैप्चर कर की जा सकती है। जानकारी मिलते ही चुनाव आयोग की टीम 100 मिनट के अंदर लोकेशन ट्रेस करके उस जगह पर पहुंच जाएगी जहां से शिकायत की गई है।जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नागरिको से अपील की कि अगर कोई नेता या व्यक्ति चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसका फोटो खीचिंए और cVIGIL ऐप पर अपलोड कर दीजिए। आप कहां खड़ें हैं ये हम अपने मोबाइल ऐप से जान लेंगे। 100 मिनट के भीतर हम अपनी टीम भेजकर शिकायत का निपटारा कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।