रिटर्निंग ऑफिसर संसदीय क्षेत्र हरिद्वार धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि 05-हरिद्वार संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में लोक सभा के सदस्य का निर्वाचन होना है ।

रिटर्निंग ऑफिसर संसदीय क्षेत्र हरिद्वार धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि 05-हरिद्वार संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में लोक सभा के सदस्य का निर्वाचन होना है ।

 उन्होंने बताया कि नामनिर्देशन पत्र रिटर्निग आफिसर को या जितेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी, भगवानपुर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को अभ्यर्थी या (उसके किसी प्रस्थापक द्वारा) 27 मार्च, 2024 (बुधवार) तक किसी भी कार्य दिवस (सार्वजनिक अवकाश से भिन्न दिवस) को 11:00 बजे पूर्वान्ह से 03:00 बजे अपरान्ह के बीच, न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट, कक्ष संख्या-356 कलक्ट्रेट परिसर, रोशनाबाद, हरिद्वार में परिदत्त किये जा सकेंगे। नामनिर्देशन-पत्र के प्रारूप पूर्वोक्त स्थान और समय पर अभिप्राप्त किये जा सकेंगे। नामनिर्देशन-पत्र संवीक्षा के लिये न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट, कक्ष संख्या-356 कलक्ट्रेट परिसर, रोशनाबाद, हरिद्वार में 28 मार्च, 2024 (बृहस्पतिवार) को पूर्वान्ह 11:00 बजे से लिये जायेंगे। अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना या तो अभ्यर्थी द्वारा या उसके किसी प्रस्थापक द्वारा या उसके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा जो अभ्यर्थी द्वारा उसे परिदत्त करने के लिये लिखित में प्राधिकृत किया गया हो ऊपर पैरा (2) में विनिर्दिष्ट आफिसरों में से किसी को उसके कार्यालय में 30 मार्च, 2024 (शनिवार) को 03:00 बजे अपरान्ह के पूर्व परिदत्त की जा सकेगी।  निर्वाचन लड़े जाने की दशा में दिनांक 19 अप्रैल, 2024 (शुक्रवार) को 07:00 बजे प्रातः से 05:00 बजे सांय के बीच  मतदान होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।
0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।