लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शिता, सुचारू व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए बीएचईएल के कन्वेंशन हॉल में जोनल व सैक्टर मेजिस्ट्रेट्स को भी मास्टर ट्रेनरों द्वारा सैद्धांतिक व ईवीएम,वीवीपैट का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शिता, सुचारू व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए बीएचईएल के कन्वेंशन हॉल में जोनल व सैक्टर मेजिस्ट्रेट्स को भी मास्टर ट्रेनरों द्वारा सैद्धांतिक व ईवीएम,वीवीपैट का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

नोडल अधिकारी प्रशिक्षण केएन तिवारी ने कहा कि वे मतदान कार्मिकों की भांति ईवीएम, वीवीपैट संचालन में पूर्ण रूप दक्षता हासिल करें। उन्होने कहा कि सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में या ईवीएम संचालन में जो भी शंका हो उसका तत्काल समाधान करा लिया जाए ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू व निर्बाध रूप से सम्पन्न कराया जा सकें। उन्होन विभिन्न प्रपत्रों, प्रक्रियाओं के साथ ही ईवीएम का हैण्डस्ऑन एवं सैद्धांतिक लेने को कहा ताकि मतदान दिवस पर किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक आर्दश आचार संहिता का पूर्ण पालन करें तथा मतदान पार्टियां के साथ समन्वय से कार्य करते हुए समयबद्धता से रिपोर्टिंग की जाए। उन्होंने कहा कि मॉक पोल अनिवार्य रूप से कराना हैं व मॉक पोल कराकर निर्धारित समय पर मतदान प्रारम्भ कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ईवीएम, वीवीपैट मशीन को लाने व ले जाने में पूर्ण सावधानी बरती जाए। मतदान पार्टियों से निर्धारित रूट से ही आवागमन सुनिश्चित कराया जाए।

मास्टर ट्रेनरों ने सैद्धान्तिक प्रशिक्षण में बारीकियों को समझाते हुए ईवीएम प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिक को विभिन्न  प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन व ऑफ करने व सील करने के साथ ही बीयू, सीयू तथा वीवीपैट को संयोजित करने, खोलने और सील करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया। 

प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, परियोनजा निदेशक एवम नोडल अधिकारी प्रशिक्षण केएन तिवारी, एसडीएम अजयवीर सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।