निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की मौजूदगी में मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन कलेक्टेट स्थित एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में सम्पन्न हुआ। 

 निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की मौजूदगी में मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन कलेक्टेट स्थित एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में सम्पन्न हुआ। 

आयोग द्वारा निर्धारित पोर्टल पर द्वितीय रेंडमाइजेशन के माध्यम से 1892 मतदान पार्टियों का गठन किया गया। प्रत्येक मतदान पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी व एक–एक मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय, मतदान अधिकारी तृतीय शामिल हैं। द्वितीय रेंडमाइजेशन के पश्चात पोलिंग पार्टियां के गठन के साथ ही विधानसभा क्षेत्र भी आवंटित हो गए हैं। रेंडमाइजेशन के माध्यम से 383 माइक्रो ऑब्जर्वर भी चिन्हित किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पर्दनाशीन बूथों पर महिलाओं की पहचान हेतु 566 महिला कार्मिकों को भी संबंधित क्षेत्रों की मतदान पार्टियों के साथ लगाया जाएगा। 

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, मुख्य शिक्षाधिकारी केके गुप्ता, प्रभारी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी यशपाल सिंह, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण