बहादराबाद। जय मैक्सवेल हॉस्पिटल के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अंकित सिंह पर पाँच लड़कों और एक लड़की ने जानलेवा हमला कर किया घायल।

बहादराबाद। जय मैक्सवेल हॉस्पिटल के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अंकित सिंह पर पाँच लड़कों और एक लड़की ने जानलेवा हमला कर किया घायल।

मिली जानकारी के अनुसार पता चला कि रविवार 31 मार्च देररात्रि को डॉक्टर अंकित सिंह अपने अन्य स्टाफ के साथ ड्यूटी पर तैनात थे मध्य रात्रि बीत जाने के बाद रात्रि 2 बजकर 30 मिनट पर इलाज के लिए एक लड़का और एक लड़की अस्पताल की आपातकालीन सेवा में पहुंचे, बताया जा रहा है कि दोनों नशे की हालत में थे जिस कारण डॉक्टर अंकित के साथ इलाज के दौरान इन दोनों की हल्की-फुल्की कहा सुनी हो गई और थोड़ी देर के बाद मामला शांत हो गया लेकिन कुछ समय बीत जाने के बाद लगभग सुबह ढाई से तीन बजे यह लोग अपने साथियों के साथ आपातकालीन सेवा में घुसकर डॉक्टर अंकित और अन्य स्टाफ पर जानलेवा हमला बोल दिया जिसमें डॉक्टर अंकित गंभीर रूप से घायल हो गयेजो कि यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की कैद में आ गए डॉक्टर अंकित सिंह ने बहादराबाद पुलिस को शिवा भटनागर निवासी अत्मलपुर बौगला एवं अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बहादराबाद थानाध्यक्ष नरेश राठौर के द्वारा बताया गया है कि लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है एवं सीसीटीवी कैमरे  फुटेज की पहचान को देखते हुए आरोपियों की धर पकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है | जो लोग इस घटनाक्रम में सम्मिलित हैं  उनको जल्द ही पकड कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।