लोकसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक कराये जाने के उद्देश्य से माइक्रो ऑब्जर्वरो को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों की जानकारी प्रदान करने के लिए कन्वेंशन हाल में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

लोकसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक कराये जाने के उद्देश्य से माइक्रो ऑब्जर्वरो को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों की जानकारी प्रदान करने के लिए कन्वेंशन हाल में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक लोचन सेहरा ने कहा कि चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराना माइक्रोऑब्जर्वर की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं पर कोई प्रतिकूल तथ्य संज्ञान में आता है तो उसकी जानकारी उच्चाधिकारियों के साथ-साथ उन्हें भी उपलब्ध करायें प्रेक्षक ने कहा कि निर्वाचन की शुचिता, निष्पक्षता, गुणवत्ता व समयबद्धता को सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग की ओर से माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की गयी है जोकि सीधे जनरल ऑब्जर्वर को रिपोर्ट करेंगे। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि इस अति महत्वपूर्ण कार्य को चुनौती के रूप में स्वीकार करें। प्रेक्षक ने कहा कि आयोग ने माइक्रोआब्जर्वर को इसलिए नियुक्त किया है कि कोई भी समस्या उत्पन्न होने पर आपकी रिपोर्ट से स्थानीय कर्मचारियों की रिपोर्ट को क्रॉस चेक किया जा सके।

उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर माइक्रो ऑब्जर्वर रिपोर्ट के किसी भी कॉलम को खाली नहीं छोड़ेंगे।

प्रेक्षक ने बताया कि माइक्रोऑब्जर्वर पोलिंग पार्टी का अंग न होकर प्रेक्षक के प्रतिनिधि के तौर पर मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर सभी प्रक्रियाओं की निगरानी करेंगे और उसकी टाइमिंग को अपने प्रपत्र पर भरते रहेंगे। नोडल अधिकारी प्रशिक्षण केएन तिवारी ने मतदान पार्टियों के कार्य एवम दायित्व, मौक पोल सहित मतदान प्रक्रिया, माइक्रो ऑब्जर्वर के कार्यों एवम दायित्व, विभिन्न प्रकार के प्रपत्रों आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुरेश सिंह यादव, ट्रेनर नरेश चौधरी, डॉ.संतोष कुमार चमोला, डॉ.नरेश चौधरी, आशीष नौटियाल, तरुण गर्ग सहित माइक्रो ऑब्जर्वर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।