सोमवती अमावस्या स्नान पर्व की व्यवस्थाओं को परखने क्षेत्र में निकले एसएसपी हरिद्वार एसपी सिटी, एसपी क्राइम संग श्यामपुर से लेकर हर की पैड़ी तक किया क्षेत्र भ्रमण

सोमवती अमावस्या स्नान पर्व की व्यवस्थाओं को परखने क्षेत्र में निकले एसएसपी हरिद्वार

एसपी सिटी, एसपी क्राइम संग श्यामपुर से लेकर हर की पैड़ी तक किया क्षेत्र भ्रमण

धर्मनगरी हरिद्वार में कल होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान मेला पर्व में अधिक संख्या में श्रृद्धालुओं के आने की संभावना के दृष्टिगत एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह एवं एसपी क्राइम पंकज गैरोला एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण के साथ सोमवती अमावस्या मेला क्षेत्र का भ्रमण किया गया।

व्यवस्थाओं को परखते हुए एसएसपी द्वारा नजीबाबाद की तरफ से हरिद्वार की ओर आने वाले श्रृद्धालुगण एवं उनके वाहनों की उचित व्यवस्थाओं हेतु अधीनस्थों को निर्देशित किया एवं काली माता मंदिर तिराहा, चंडी चौक, भीमगौड़ा होते हुए हर की पैड़ी तक ड्यूटी पॉइंट चैक करते हुए सभी सुपर जोन एवं जोनल/सेक्टर प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूरे मेला क्षेत्र के विभिन्न ड्यूटी पॉइंट स्थानों पर सुझाव/कमियों के संदर्भ में एसएसपी की अध्यक्षता में “सभी जोन/सेक्टर प्रभारियों की” अभी कुछ ही समय बाद मेला कंट्रोल भवन में एक बैठक आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।