एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के नेतृत्व में एक और सफलता डेढ़ लाख कैश लूट में फरार चल रहे दो ईनामी बदमाश आए गिरफ्त में

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के नेतृत्व में एक और सफलता

डेढ़ लाख कैश लूट में फरार चल रहे दो ईनामी बदमाश आए गिरफ्त में

राहुल कुमार निवासी धनोरी थाना पिरान कलियर द्वारा थाना सिड़कुल पर तहरीर देकर बताया गया कि अज्ञात आरोपियों ने शिकायतकर्ता की मोटरसाइकिल को गिराकर उससे डेढ़ लाख रुपए से भरा बैग छीन लिया और मौके से भाग गए। 

शिकायत पर थाना सिड़कुल पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटना में शामिल आरोपी शिवकुमार व गुलाम साबिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था तथा मुकदमें में आईपीसी की बढ़ोतरी की गई। 

विवेचना के दौरान चार अन्य प्रकाश में आये आरोपियों की तलाश हेतु काफी प्रयास/दबिश दिए जाने के बाद भी चारों लगातार फरार चल रहे थे। इस दौरान एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा चारों फरार आरोपियों पर ₹10000/10000 का ईनाम घोषित किया गया था। 

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार किए जा रहे प्रयास के क्रम में सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ईनामी अरुण उर्फ राजा को लक्सर बाजार से तथा ईनामी अंकित को उसके गांव रजापुर कलालहटी फतेहपुर से दबोचने में सफलता हासिल की गई। दोनों आरोपियों की निशादेही पर 25000/25000 रुपए नगदी बरामद की गई है।

 गिरफ्तार अभियुक्त

1- अंकित पुत्र यशपाल निवासी रजापुर कलालहटी थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश । 

2- राजा अरुण उर्फ राजा पुत्र पहल सिंह निवासी मकान नंबर 56 ग्राम फतेहपुर जुनार कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी

कुल ₹50000/- नगदी

 पुलिस टीम

थानाध्यक्ष सिडकुल मनोहर सिंह भंडारी,चौकी प्रभारी कोर्ट ब्रह्म दत्त बिजलवान,उप निरीक्षक संदीप चौहान ,कांस्टेबल मनीष कुमार,कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान 

व S.T.F. उत्तराखंड (देहरादून) टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।