अंडर पास बनाने को लेकर चल रहे घरना पर एनएचआई के अधिकारियो से वार्ता के बाद 6 दिन चल रहे धरना को ग्रामीणों ने किया समाप्त।

अंडर पास बनाने को लेकर चल रहे घरना पर एनएचआई के अधिकारियो से वार्ता के बाद 6 दिन चल रहे धरना को ग्रामीणों ने किया समाप्त।

बहादराबाद। रिंग रोड पर अंडर पास की मांग कर रहे  इब्राहिमपुर के ग्रामीणों से वार्ता करने के लिए एन एच और प्रोजेक्ट के अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण नही माने। अतमलपुर बोंगला से सराय होते हुए बिजनौर एन एच से जोड़ने वाली रिंग रोड पर इब्राहिमपुर के ग्रामीणों ने बहादराबाद और इब्राहिमपुर गांव मिलने वाली  सड़क को  बंद करने और अंडर पास बनवाने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं जिसपर शनिवार को एन एच के अधिकारियो ने धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक अंडर पास की समस्या का समाधान नही होता है तब तक घरना जारी रहेगा।  इस दौरान एन एच के लेंड सरवेयर अतुल शर्मा ने बताया कि जिस स्थान पर धरना चल  रहा है। इसके आस पास 900, मीटर  में एन एच  कोई कार्य नहीं करेगा। इस सम्बंध में प्रपोजल बनाकर केंद्र सरकार को भेजा गया है। केंद्र की स्वीकृति के बाद ही इब्राहिमपुर रोड पर अंडर पास बनाया जाएगा।   वार्ता के दौरान रिंग रोड बना रही कंपनी रिकोन्न के डीजीएम अवतार कौशिक, ग्रामीणों में  शहीद नेता,  भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फेडरेशन प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान, सतीश चौहान, पिर्यवर्त, आदिल खान, राव इरशाद, राव सदाकत,राव इमरान, जुल्फुकसर, सन्दीप सासी, शेर मोहमद ठेकेदार, राव शमशेद, 

 इकबाल, जहूर हसन, मुल्तान, अमीर इकबाल,संजय कुमार,नफीस खान,बिजेन्द्र शिर्सवाल, आदि बड़ी सँख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।