कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में खेत में पानी जाने से फसल का नुकसान होने पर हुवे विवाद में एक किसान का मर्डर कर दिया गया था जिसका आज एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने प्रेस वार्ता के दौरान किया खुलासा पुलिस की अच्छी सफलता की लोगो की सराहना तीन अभियुक्तो को किया गिरफ्तार। चार फरार

कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में खेत में पानी जाने से फसल का नुकसान होने पर हुवे विवाद में एक किसान का मर्डर कर दिया गया था जिसका आज एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने प्रेस वार्ता के दौरान किया खुलासा पुलिस की अच्छी सफलता की लोगो की सराहना तीन अभियुक्तो को किया गिरफ्तार। चार फरार

मामले में 03 आरोपी दबोचे, 07 आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में लिखा गया था मुकदमा

आरोपियों के कब्जे से तमंचा, खोखा कारतूस और टूटे हुए बेस बॉल के डंडे आदि बरामद

फरार हत्यारोपियों एवं हथियार उपलब्ध कराने वालों की भी की जा रही तलाश

देहात की पुलिस टीम ने बढ़िया काम किया है, सभी बधाई के पात्र हैं, हम आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास करेंगे- एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल

ग्राम कुंआहेडी रोड नारसन मे गोली मारकर एक युवक की बेहद सनसनीखेज तरीके से हत्या किए जाने के संबंध में 23/4/2024 को सूचना मिलने पर कोतवाली मंगलौर में नियुक्त पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त होने पर एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा रात लगभग 11:00 बजे एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह एवं अन्य मातहत के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना कर जानकारी की तो सामने आया कि खेत में पानी जाने को लेकर हुए विवाद में युवक की पहले पिटाई तत्पश्चात गोली मारकर हत्या की गयी है। एसएसपी द्वारा पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें आश्वसत किया गया कि अपराधी शीघ्र ही सलाखो के पीछे मिलेंगे।

घटनाक्रम के संबंध में मृतक की मां श्रीमती संगीता द्वारा 24.4.2024 को दी गई शिकायती तहरीर पर कोतवाली मंगलौर पर 07 नामजद आरोपियों के खिलाफ अंतर्गत धारा 147, 148, 149, 323, 302, 452, 504, 506 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए कोतवाली मंगलौर एंव सीआईयू रुडकी की संयुक्त टीम का गठन किया गया। 

प्रारम्भिक विवेचना में प्रकाश में आया था कि मृतक भरतवीर की जमीन अपने ही गांव के राजेश आदि के खेत से लगी थी। 22-04-24 की रात मृतक द्वारा अपने खेत मे पानी भरने पर कुछ पानी रिस कर पड़ोसी के खेत मे चला गया। इस बात पर पहले विपक्षियों ने मृतक के साथ पहले सुबह और उसके बाद दिन में कई बार फोन पर गाली गलौच कर जाने से मारने की धमकी दी और खेत पर आने के लिए बार-बार उकसाया। मृतक के खेत में आने पर पहले से हथियार लेकर हत्या की योजना बनाए बैठे आरोपियों ने मृतक की माता एवं पारिजनो के मौजूदगी में नृशंस तरीके से पहले लाठी-डण्डे से मारपीट की और आरोपी नकुल ने भरतबीर को तमंचे से गोली मार दी।

और मौके से फरार हुए सभी आरोपियों द्वारा अपने  मोबाइल फोन बंद कर देने के चलते उनकी लोकेशन खोजना एक चुनौती पूर्ण कार्य हो चुका था। दोनों ही पक्ष एक ही बिरादरी के होने के कारण कहीं से किसी प्रकार का कोई भी क्लू नहीं मिल पा रहा था। मैन्युअल तरीके से खोजबीन करते हुए पुलिस टीम ने उत्तर-प्रदेश के मेरठ, मु0नगर, सहारनपुर आदि स्थानों पर रह रहे रिश्तेदारों पर दबिश देने के साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। 

कई दिनों की मेहनत के बाद भी कोई सफलता नहीं मिलने पर मामला इतना अधिक पेचीदा हो चला था कि प्रभारी निरीक्षक एवं एसएसआई मंगलौर लगभग एक सप्ताह कोतवाली से दिन/रात बाहर रहते हुए अलग-अलग टीमों का सदस्य बनकर साधारण एवं छद्म प्रकार से अभियुक्तों की तलाश में जुटे हुए थे।

हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के बीच पुलिस टीम ने 01.05.2024 को मुखबिर की सटीक सूचना पर तीन हत्यारोपियों को चौकी नारसन क्षेत्र से दबोचने में कामयाबी हासिल की। गिरफ्त में आए आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा, खोखा कारतूस एवं टूटे हुऐ बेसबाल के डण्डे बरामद कर आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम अब अन्य नामजद आरोपियों की तलाश के साथ हत्या में प्रयुक्त हथियार उपलब्ध कराने वालों की भी तलाश कर रही है।  

गिरफ्तार अभियुक्त गण

1- नकुल उर्फ काला पुत्र बृजेश (12वीं पास)

2- धीरज पुत्र राजेश (12 फेल)

3- कुलबीर पुत्र कालूराम (BA 2nd year, पहलवान)

बरामदगी

1- तमंचा 315 बोर व खोखा कारतूस

2- घटना मे प्रयुक्त टूटे हुऐ बेसबाल के डण्डे

पुलिस टीम

सीओ मंगलौर विवेक कुमार,प्रभारी निरीक्षक अमर चन्द शर्मा,व0उ0नि0 धर्मेन्द्र राठी,उ0नि0 रफत अली,उ0नि0 देवेन्द्र तोमर,उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज,कानि0 राजेश देवरानी,कानि0 पंकज चौधरी,कानि0 सुशील,कानि0 केडी राणा,कानि0 जफर हुसैन,म0हो0गा0 बोवी शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।