पुलिस व ARTO विभाग रुड़की  की संयुक्त कार्यवाही से दलालों में मचा हड़कंप एआरटीओ ऑफिस के बाहर चल रहा दलाली का धंधे का किया भंडाफोड़ दलाली की शिकायत मिलने पर एसएसपी ने लिया कड़ा एक्शन

पुलिस व ARTO विभाग रुड़की  की संयुक्त कार्यवाही से दलालों में मचा हड़कंप

एआरटीओ ऑफिस के बाहर चल रहा दलाली का धंधे का किया भंडाफोड़

दलाली की शिकायत मिलने पर एसएसपी ने लिया कड़ा एक्शन

चारधाम यात्रा हेतु ग्रीन कार्ड, व अन्य दस्तावेज बनाने के नाम पर चल रही थी अवैध वसूली

निर्धारित शुल्क से 5 गुना ज्यादा पैसा लेकर वसूली जा रही थी मोटी फीस

06 आरोपी दबोचे, 05 लैपटॉप, भारी मात्रा में वाहन संबंधी दस्तावेज बरामद

 उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा प्रारंभ होने के उपरांत समस्त आरटीओ ऑफिस के बाहर ग्रीन कार्ड व वाहन संबंधी अन्य दस्तावेज बनवाने हेतु वाहन/वाहन चालकों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं जिनका फायदा उठाते हुए आरटीओ ऑफिस के बाहर दलाल भी वाहन चालकों को अपने झांसे में लेकर निर्धारित शुल्क से लगभग चार पाँच गुना गुना  पैसा वसूल कर अवैध वसूली की जा रही थी। 

उक्त अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

जिसपर एल्विन रॉक्सी ARTO रुड़की व  रुड़की पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ए आरटीओ ऑफिस के बाहर आकस्मिक चेकिंग की गई जिसमें अचानक पुलिस व परिवहन विभाग को चेकिंग करता देख दलालों में अफरा तफरी मच गई। 

पुलिस द्वारा 06 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिनके कब्जे से 5 लैपटॉप , भारी मात्रा में वाहन संबंधित दस्तावेज, आर सी व डीएल ग्रीन कार्ड आदि बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

उक्त गिरफ्तार व्यक्तियों द्वारा ग्राहकों को कम समय में वाहन संबंधी दस्तावेज ग्रीन कार्ड इत्यादि बनवाने के नाम पर मोटी फीस वसूली जा रही थी , उक्त व्यक्तियों द्वारा  आर टी ओ कार्यालय के सामने सीमेंट के गोदाम के अन्दर व बंद मकान के पीछे एक कमरे में अपना आफिस खोलकर चोरी छिपकर ग्रीन कार्ड व लाइसेंस तथा वाहन संबंधित दस्तावेज का कार्य किया जा रहा था , उक्त व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से भिन्न भिन्न वाहन डीलर एजेंसीयों से वाहन संबंधित दस्तावेज प्राप्त कर ग्राहकों से वाहन के रजिस्ट्रेशन करवाने के नाम पर तय शुल्क से कई गुना शुल्क वसूला जाता था। जबकि नियमानुसार वाहन संबंधित एजेंसी द्वारा ग्राहकों द्वारा क्रय किए गए वाहन संबंधित दस्तावेज सीधे आरटीओ ऑफिस को भेजने होते हैं।

सभी पकड़े गये अभियुक्तों के खातों की प्रारंभिक जाँच करने पर पाया गया कि कई ग्राहकों द्वारा पे टी एम के माध्यम से अधिक भुगतान  लिया था।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- मौहम्मद उमर पुत्र अब्दुल मलिक निवासी खेलपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार 

2- मोहम्मद तैक़ीक पुत्र मोहम्मद इसरार निवासी मोहम्मदपुर थाना कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार 

3- मिनहास अब्बास पुत्र अली अब्बास निवासी जैनपुर झंझेड़ी लंढौरा थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार

4- विजय पुत्र जनार्दन सिंह निवासी सरस्वती विहार सुनहरा थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार

5- यजुर प्रजापति पुत्र संजय प्रजापति निवासी कुम्हारों वाली गली सुभाष नगर थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार

6- विशाल पुत्र पदम सिंह निवासी बेलड़ा थाना कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम

1- आर के सकलानी (प्रभारी  निरीक्षक कोतवाली रुड़की)

उ0 नि0 नितिन बिष्ट, उ0 नि0 आशिष भट्ट,उ0 नि0 पुष्कर चौहान, उ0 नि0 पंचराम शर्मा,हेड कांस्टेबल मनमोहन भंडारी, हेड कांस्टेबल इसरार, हेड कांस्टेबल गुलशन नेगी,का0 सुमन

परिवहन टीम

1- सुश्री एल्विन रॉक्सी एआरटीओ रुड़की

2- नवीन चंद तिवारी परिवहन कर अधिकारी

*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।