नगर आयुक्त वरूण चौधरी की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। 

नगर आयुक्त वरूण चौधरी की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। 

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि फ्लड प्लेन चिन्हीकरण एवं रिवर बैड अतिक्रमण चिन्हीकरण की कार्यवाही सम्बन्धित टीम द्वारा संयुक्त निरीक्षण करते हुए 15 दिन के भीतर सुनिश्चित किया जाये। घाटो, विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पूजा सामग्री एवं कूड़ा व गन्दगी को गंगा नदी में डालने से रोकने के लिए घाटों तथा पुलों के साथ ही विभिन्न सार्वजिनक स्थानों पर पोस्ट एवं बैनर लगाने के निर्देश नगर निगम को दिये। उन्होंने यूपी सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिये कि सम्बन्धित क्षेत्रों में अतिक्रमण चिन्हित किया जाये। इसके साथ ही हरकी पौड़ी क्षेत्र में आवंटित दुकानों, गंगा में खण्डित मूर्तियों के विसर्जन सहित विभिन्न बिन्दुओं एवं पिछले बैठक में दिये गये निर्देशों की अनुपालन आख्या पर विस्तार से चर्चा की गई। 

बैठक में उप वन संरक्षक वैभव कुमार सिंह, अपर जिलाधिकरी पीएल शाह, दीपेन्द्र सिंह नेगी, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.मनीष दत्त, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुरेश सिंह यादव, अधिशासी अभियंता लोनिवि सुरेश तोमर, अधिशासी अभियंता सिंचाई मन्जू, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.योगेश शर्मा, समिति सदस्य रामेश्वर गौड़, मनोज निषाद आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।