चोरी की हुई 05 मोटर साइकिल के साथ 04 शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
वादी गुलशाद पुत्र मंजूर गावा दरियापुर दयालपुर थाना कलियर जिला हरिद्वार की मो0सा0 संख्या uk07v-8910 व वादी प्रकाश कुमार निवासी दुर्गा कालोनी कोतवाली रूडकी जिला हरिद्वार की मो0सा0 संख्या सुपर स्प्लेण्डर की अज्ञात चोर द्वारा चोरी करना जिस सम्बन्ध मे अज्ञात पंजीकृत कराया गया।
वादी वसीम अहमद निवासी शेरपुर शाहपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार द्वारा स्वंय की मो0सा0 संख्या स्प्लेण्डर को किसी अज्ञात चोर द्वारा ग्राम बिनारसी मस्जिद के सामाने से चोरी कर ले जाने के संबंध में अज्ञात पंजीकृत कराया गया।
वादी जनक सिह निवासी भटटा राणा प्रताप कालोनी गली न0 03 ग्राम पंचायत छुटमल पुर जि0 सहारनपुर उ0प्र0 द्वारा स्वंय की मो0सा0 सुपर स्पलेन्डर किसी अज्ञात चोर द्वारा ग्राम रायपूर चौक राधेश्याम भौजनालय के सामाने से चोरी कर ले जाने में अज्ञात पंजीकृत कराया गया।
जनपद स्तर पर लगातार हो रही दो पहिया वाहनों की चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा पूर्व घटनाओं के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी घटनाओं के अनावरण हेतु निर्देश दिये गये।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा क्षेत्राधिकारी मंगलौर के निकट पर्यवेक्षण में घटनाओं के अनावरण हेतु थाना भगवानपुर पुलिस की अलग अलग टीमे गठित की गयी।
टीमों द्वारा समय -समय पर उच्चाधिकारी गणों से दिशा निर्देश प्राप्त कर घटनाओं के घटना स्थलों से सीसीटीवी फुटेज को संकलित कर डाटा का विशलेषण किया गया जिससे कही महत्वपूर्ण सुराग पुलिस को प्राप्त हुए।
मुकदमो से सम्बन्धित मो0सा0 बरामद होने पर जुर्म धारा 411/34 आईपीसी की बढौतरी की गई से अवगत कराते हुए दबोचा गया।
वादी वसीम अहमद निवासी शेरपुर शाहपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार द्वारा स्वंय की मो0सा0 संख्या स्प्लेण्डर को किसी अज्ञात चोर द्वारा ग्राम बिनारसी मस्जिद के सामाने से चोरी कर ले जाने के संबंध मे अज्ञात पंजीकृत कराया गया था।
पुलिस टीम द्वारा विनारसी गांव के पास से (1) अंकुल पुत्र प्रवीन व (2) सादिक पुत्र सैय्याद निवासीगण ग्राम विनारसी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को स्पेलेण्डर मो0सा0 सहित पकड लिया मो0सा0 पर नम्बर प्लेट ना होने के करण इंजन चैसिस नम्बर को ई0मशीन से सर्च किये जाने पर उक्त मो0सा0 से सम्बन्धित होना पाया गया।
थाना बहादराबाद क्षेत्र से चोरी हुयी बरामद मो0सा0 के सम्बन्ध मे सम्बन्धित थाने को जरिये उचित माध्यम अवगत कराया जा रहा हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तो
1- नौशाद पुत्र इकबाल अहमद निवासी मौ0 रामपुरी थाना कोतवाली मुज्जफ्फर नगर उ0प्र0 हाल निवासी गोल कोठी रायपुर थाना भगवानपुर।
(2) सुहेल पुत्र इरफान निवासी मौ0 मल्लूपुरा थान सिविल लाईन मुज्जफ्फरनगर उ0प्र0 ।
(3)अंकुल पुत्र श्री प्रवीन निवासी ग्राम विनारसी थाना भगवान पुर जनपद हरिद्वार।
(4) सादिक पुत्र सैय्याद निवासी ग्राम विनारसी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार।
बरामद मोटर साइकिलो का विवरण
1. 04 मो0सा0 स्प्लेण्डर
2. मो0सा0 बजाज प्लेटिना
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक ,व0उ0नि0 प्रमोद कुमार,उ0नि0 विनय मोहन,उ0नि0 देवेन्द्र सिंह चौहान,अ0उ0नि0 हुकम सिंह,हैड कानि0 सुन्दर सिंह,का0 राजेन्द्र वर्मा,का0 उबैदउल्लाह,का0 रविन्द्र राणा
चोरी की हुई 05 मोटर साइकिल के साथ 04 शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
