हरिद्वार 05 जून से आगामी 22 जुलाई से 02 अगस्त तक चलने वाले श्रावण मास कावड़ मेले को सकुशल एवं शान्तिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीएल शाह ने बुद्धवार को कावड़ यात्रा से जुड़े मार्गों एवं क्षेत्रो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए दिये। 

हरिद्वार 05 जून से आगामी 22 जुलाई से 02 अगस्त तक चलने वाले श्रावण मास कावड़ मेले को सकुशल एवं शान्तिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीएल शाह ने बुद्धवार को कावड़ यात्रा से जुड़े मार्गों एवं क्षेत्रो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए दिये। 

एडीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कांवडियो को किसी भी तरह की परेशानी न हो और यात्रा को सरल, सुगम व सुखद बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये जाये। अपर जिलाधिकारी ने चण्डीघाट से चिड़ियापुर तक निरीक्षण के दौरान वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा के दृष्टिगत ऐंसे खतरनाक पेड़ हैं जो कभी भी गिर सकते हैं, उन पेड़ों को यात्रा शुरू होने से पहले हटा दिया जाये और रोड किनारे स्थिति बड़े पेड़ों की नियमानुसार लोपिंग करा दी जाये। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चल रहे निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा किया जाये और चण्डी घाट से श्यामपुर तक जाम सम्भावित क्षेत्रों (विशेषकर चण्डी देवी मन्दिर रोपवे के पास) में काम किया जाये ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिये कि नहरों के किनारे एवं पटरी आदि को सही किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि यात्रा क्षेत्र में बिजली के खतरनाक झूलते हुए तार व पोल न हो, उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जिन पार्किंग स्थलों का टैण्डर किया जाना है, उनकी टैण्डर प्रक्रिया नियमानुसार अतिशीघ्रता से करा ली जाये। उन्होंने यात्रा से जुड़े सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिये। 

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, सीओ जूही मनराल, एसएचओ नितेश शर्मा, वन विभाग, सिचाईं विभाग, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई तथा बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।