सीआईएसएफ जवान के समर्थन में उतरी भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन

सीआईएसएफ जवान के समर्थन में उतरी भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन

हरिद्वार। भारतीय किसान मजदूर उत्थान मजदूर यूनियन ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुए प्रकरण के बाद सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर का समर्थन करने का ऐलान किया है। यूनियन ने इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग उठाई है। साथ ही चेतवानी दी कि सीआईएसएफ की महिला जवान के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए, अन्यथा किसान यूनियन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। शनिवार को जमालपुर- जियापोता रोड स्थित भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय कार्यालय पर पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने कहा कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुए प्रकरण में जो भी हुआ है उसके निष्पक्ष जांच होनी चाहिए सीआईएसएफ की महिला जवान के साथ अन्याय नहीं किया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि अभिनेत्री एवं हिमाचल प्रदेश के मंडी से नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत ने किसानों के आंदोलन के दौरान जो टिप्पणी की थी वह बिल्कुल भी ठीक नहीं थी। इसी को लेकर सभी किसानों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यह जवान है। यह किसान परिवार से आते हैं उन्होंने कहा कि कोई भी मेंबर ऑफ पार्लियामेंट हों, कोई भी लोग हों, किसी जाति के खिलाफ, किसी व्यवसाय के खिलाफ, किसी भी धर्म के खिलाफ, किसी किसान-आदिवासी के खिलाफ भी गलत शब्दों का इस्तेमाल ना करें। इन सब पर इनको कंट्रोल करना चाहिए कहा कि कुलविंद्र कौर के थप्पड़ की गूंज पूरी दुनिया में गई है। इस घटना के बाद भी कंगना रनौत आतंकवाद के संबंध में बयान दे रही हैं जबकि देश के अंदर पूरी शांति है। आज भी उनकी जुबान पर कंट्रोल नहीं है। कुलविंद्र कौर की भावनाओं को ठेस पहुंची थी। किसी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना, किसी के मां-बाप को गाली देना सही नहीं है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीना आर्य ने कहा कि वह कुलविंद्र कौर के पक्ष में खड़े हैं, उनको सैल्यूट भी करते हैं। उन्होंने बदजुबान राजनेता को सबक सिखाया है। राजनेताओं ने अपनी जुबान पर कंट्रोल नहीं किया तो देश में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। किसानों को आंदोलन के दौरान आतंकवादी, माओवादी, अलगाववादी पता नहीं क्या-क्या कहा गया। महिला कांस्टेबल के साथ कोई अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांस्टेबल के साथ कोई अन्याय न हो इसकी की मांग को लेकर जल्द पंजाब के अफसरों से भी मुलाकात करने की तैयारी की जा रही है। बैठक में चंदा देवी, रिहाना अंसारी, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, गफूर अहमद, विनोद कश्यप, प्रशांत चौधरी, शाहिद मलिक, मोहम्मद अखिल, संजय कुमार, सन्नी शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।