हरिद्वार में शराब की दुकानों पर धड़ल्ले से हो रहा ओवररेटिंग का खेल खुले आम अधिकारी मौन ग्राहकों की कट रही है जेब

हरिद्वार में शराब की दुकानों पर धड़ल्ले से हो रहा ओवररेटिंग का खेल खुले आम अधिकारी मौन ग्राहकों की कट रही है जेब

जनपद हरिद्वार में शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग का खेल खुलेआम खेला जा रहा है,दुकानों पर कार्यरत सेल्समैन खुलेआम कैमरे के सामने आत्मविश्वास से ओवररेटिंग की बात को स्वीकार रहे है।

ताजा मामला पथरी क्षेत्र के इक्कड़ में स्थित देशी शराब एवम बीयर की दुकान का है,यहां रविवार शाम ग्राहकों एवम दुकान के सेल्स मैन के बीच ओवररेटिंग को लेकर तब विवाद  उत्पन्न हो गया जब सेल्समैन ने 195 रुपया अंकित मूल्य वाली बीयर की बॉटल के एवज में 200 रुपया भुगतान करने की मांग की।

इस पर ग्राहकों ने अंकित मूल्य से अधिक पर सामान बेचने का कारण पूछा तो दुकान पर मौजूद सेल्समैन राजेंद्र शर्मा द्वारा बताया गया की हम तो सुबह से शाम तक अंकित मूल्य से अधिक पर शराब तथा बीयर बेचते है ।

और तो और जब आबकारी अधिकारी से ओवररेटिंग के विषय पर शिकायत की बात की गई तो सेल्समैन के अंदर विभाग का भी किसी प्रकार का कोई भय नहीं दिखाई दिया बल्कि सेल्समैन द्वारा पूरे आत्मविश्वास से कहा गया की आपको जहां शिकायत करनी है कर सकते है जब सभी दुकान वाले ओवररेटिंग पर बेच रहे है तो हम भी बेचेंगे।

अब देखने वाली बात यह होगी की जनपद आबकारी अधिकारी के पास शिकायत पहुंचने के बाद इस दुकान पर कोई कार्यवाही हो पाती है या फिर इसी प्रकार यह ओवररेटिंग का खेल आगे भी खुले आम चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।