हरिद्वार पुलिस की गौ तस्करों के खिलाफ फिर बड़ी कार्रवाई
एक ही परिवार के 04 आरोपी आए गिरफ्त में, ननद/देवर/भाभी हैं शामिल
गौकशी करने वालों पर चला कानून का डंडा तो धंधेबाजों में पसरा जेल जाने का खौफ
घर के अन्दर से 220 किलो गौमांस मय गौकशी उपकरण बरामद
दबिश की आहट सुन मौके से फरार हुए 06 अन्य की तलाश जारी
गौ तस्करी करने वालों पर कार्यवाही के लिए सभी थानेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं, जो भी गौ तस्करी करेगा जेल जाने के लिए तैयार रहे एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल
ऐसे ही हार्डकोर गौतस्करों के खिलाफ जनपद हरिद्वार की थाना पथरी पुलिस द्वारा ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई की गई है जिससे पथरी के ग्राम अलावलपुर समेत पूरे जनपद में गौ-तस्करी करने वालों के कान खड़े हो गए हैं और उनमें डर का माहौल है।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा भी समय-समय पर ली जाने वाली बैठकों में गौकशी/गौतस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के संबंध में स्पष्ट दिशा निर्देश दिए गए हैं।
थानाध्यक्ष पथरी रविंद्र कुमार द्वारा थाना पथरी पुलिस टीम के साथ मिलकर गौ तस्करी करने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम अलावलपुर स्थित एक घर से 220 किलोग्राम गौमांस व गौकशी के उपकरणों के साथ 03 महिला व 01 पुरुष आरोपी को दबोचने में कामयाबी हासिल की। छापेमारी के दौरान पुलिस की आहट पर मौके से 06 आरोपी भाग गए जिनकी तलाश जारी है।
पकड़े गए एवं मौके से फरार कुल मिलाकर 10 आरोपियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई करते हुए थाना पथरी में मु.अ.स. 366/2024, धारा – 11/3/5 उत्तराखंड गउ संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पकड़े गए आरोपित को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
बरामदगी का विवरण
01- गौ मांस 220 किलोग्राम
02- गौकशी के उपकरण
लोहे की छुरी, कुल्हाड़ी, दांतोड़े, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, पतीला आदि
गिरफ्तार आरोपितों का विवरण
1- अखलाक पुत्र अब्बलू हसन
2- नसरीन पत्नी अब्दुल रहमान
3- शबनूर पत्नी दिलशाद
4- फरमानी पत्नी उमेर
समस्त निवासीगण ग्राम अलावलपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार
फरार अभियुक्तगण
1- अब्दुल रहमान पुत्र अब्दुल हसन निवासी ग्राम अलावलपुर थाना पथरी हरिद्वार
2- गफ्फार पुत्र महबूब निवासी ग्राम अलावलपुर थाना पथरी हरिद्वार
3- हसन पुत्र महबूब निवासी ग्राम अलावलपुर थाना पथरी हरिद्वार
4- सलमान पुत्र मुकर्रम निवासी ग्राम बोडाहेडी थाना पथरी हरिद्वार
5- शमशेर पुत्र जहीद निवासी ग्राम बोडाहेडी थाना पथरी हरिद्वार
पुलिस टीम
थानाध्यक्ष पथरी रविंद्र कुमार,उ.नि. रोहित कुमार,म.उ.नि. शाहिदा परवीन,कां दीपक चौधरी,कां राकेश नेगी,म.हो.गा. खुशी
हरिद्वार पुलिस की गौ तस्करों के खिलाफ फिर बड़ी कार्रवाई एक ही परिवार के 04 आरोपी आए गिरफ्त में, ननद/देवर/भाभी हैं शामिल गौकशी करने वालों पर चला कानून का डंडा तो धंधेबाजों में पसरा जेल जाने का खौफ घर के अन्दर से 220 किलो गौमांस मय गौकशी उपकरण बरामद दबिश की आहट सुन मौके से फरार हुए 06 अन्य की तलाश जारी
