मंगलौर उपचुनाव में स्वामी यतीश्वरानंद ने झोंकी ताकत, कस्बे से लेकर गांवों तक नुक्कड़ बैठकों में बता रहे विजन

मंगलौर उपचुनाव में स्वामी यतीश्वरानंद ने झोंकी ताकत, कस्बे से लेकर गांवों तक नुक्कड़ बैठकों में बता रहे विजन

हरिद्वार। मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना को जिताने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने पूरी ताकत झोंक दी है। वे लगातार कस्बा मंगलौर से लेकर पूरे क्षेत्र के गांवों में नुक्कड़ बैठकें करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि समुचित विकास और मूलभूत सुविधाओं के लिए भाजपा का विधायक चुनना जरूरी है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की मंगलौर विधानसभा में सर्वसमाज में अच्छी पकड़ है। वे कई सालों से मंगलौर, नारसन क्षेत्र के गांवों में निरंतर जनसंपर्क करते हुए जनता की समस्याओं का निवारण करवा रहे हैं। जिला पंचायत, ब्लॉक, समितियों की तमाम योजनाओं से क्षेत्रों में विकास कार्य करवा रहे हैं। अब मंगलौर विधानसभा में उपचुनाव हो रहा है तो स्वामी यतीश्वरानंद ने भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना को जिताने के लिए प्रचार प्रसार में ताकत झोंक रखी है। स्वामी यतीश्वरानंद नामांकन से लेकर रोड शो में शामिल होकर जनता को कमल के फूल पर मतदान करने की अपील कर रहे है। पिछले तीन दिनों से लगातार गावों में बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने ग्राम बुड़पुर जट्ट, मोहम्मदपुर जट्ट, मंगलौर में मानक चौक पर बैठकें की और मंगलौर में धनगर समाज की बैठक में शामिल होकर भाजपा प्रत्याश करतार सिंह भड़ाना को मतदान करने की अपील की है। स्वामी यतीश्वरानंद का कहना है कि मंगलौर क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी का विधायक न होने के चलते हुए समुचित विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। इसलिए हर क्षेत्र, गांव, गली, मोहल्ले में मूलभूत सुविधाएं हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जनमानस को मिले, इसके लिए भाजपा के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का काम करना होगा।

स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि इस बार किसी के बहकावे में नहीं आना है। भाजपा ही ऐसी पार्टी में जिसमें सभी जात, धर्म का समुचित विकास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश