एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सशक्त नेतृत्व में सनसनीखेज मर्डर मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया 24 घंटे के भीतर खुलासा

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सशक्त नेतृत्व में सनसनीखेज मर्डर मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया 24 घंटे के भीतर खुलासा

मृतक द्वारा पत्नी से छेड़छाड़ व कूड़ा बीनने को लेकर हुई तकरार बनी हत्या की वजह

हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हत्यारोपी अपनी पत्नी संग करता था कूड़ा बीनने का काम

पड़ोसी दुकानदार की तहरीर पर दर्ज किया गया था हत्या का मुकदमा

कम समय में हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को दबोचकर पुलिस टीम ने अच्छा काम किया है – एसएसपी हरिद्वार

 गंगा कॉलोनी हरिपुर कलां हरिद्वार निवासी मनीष कुमार पुत्र कृष्ण पाल निवासी गंगोह सहारनपुर उत्तर प्रदेश ने कोतवाली नगर हरिद्वार में शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत भूमा निकेतन शौचालय के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने रमेश गुप्ता निवासी लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश की हत्या कर दी है। उक्त प्रार्थनापत्र के आधार पर तत्काल कोतवाली नगर हरिद्वार पर मु0अ0स0 503/2024 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात  पंजीकृत किया गया। 

शहर के व्यस्ततम इलाके में चाकू से गोदकर सनसनीखेज तरीके से हत्या होने पर प्रकरण चर्चा का विषय बन गया। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा प्रकरण का पूरा सच सामने लाते हुए अज्ञात कातिल की खोजबीन के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया। 

गठित पुलिस टीम ने मैन्युअल पुलिसिंग के साथ-साथ मुखबीर तन्त्र को एक्टिव किया और ढूंढ खोज शुरु की।

खुलासे में जुटी पूरी टीम के एकजुट प्रयासों से एकत्रित इनपुट के आधार पर पुलिस टीम को महत्वपूर्ण जानकारी मिली और टीम ने 24 घण्टे के अन्दर मोतीचूर फाटक के पास से हत्यारोपी दीपक यादव को दबोचने में कामयाबी हासिल की। आरोपी की निशांदेही पर कत्ल के लिए इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद किया गया।

हत्या की वजह

आरोपी दीपक यादव और उसकी पत्नी कूड़ा बीनने का काम करते हैं। कूड़ा बीनने के दौरान अपनी पत्नी से छेड़छाड़ एवं काम में दखलंदाज़ी करने पर आरोपी ने मौका देखकर चाकू से लगातार वार कर रमेश गुप्ता की हत्या कर दी और मौके से चुपचाप रफूचक्कर हो गया। 

दीपक यादव पुत्र शंकर सिंह निवासी ग्राम हडिया जिला इलाहाबाद उत्तर प्रदेश हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी बंगाली बस्ती हरिद्वार 

बरामदगी

घटना में प्रयुक्त 01 आलाकत्ल (चाकू) 

पुलिस टीम

 व0उ0नि0 सतेन्द्र बुटोला,उ0नि0 संजीत कण्डारी,उ0नि0 शैलेंद्र ममगाईं,हे0का0 संजय,का0 मनविंदर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।