माता एवं प्रकृति निःस्वार्थ प्रेम की प्रतिमूर्ति हैं प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा आरंभ किए गए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने गोपीचंद कालोनी एकता मंच धीरवाली ज्वालापुर व चौक बाजार मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ हाइडिल कालोनी के मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण किया।

माता एवं प्रकृति निःस्वार्थ प्रेम की प्रतिमूर्ति हैं प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा आरंभ किए गए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने गोपीचंद कालोनी एकता मंच धीरवाली ज्वालापुर व चौक बाजार मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ हाइडिल कालोनी के मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि पर्यावरण  को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण बहुत ही जरूरी हो गया है, जिसमें सरकार के साथ साथ आम जनमानस की भागीदारी भी बहुत जरूरी है। सभी देशवासियों को अपने अपने क्षेत्रों में समय-समय पर वृक्षारोपण करते रहना चाहिए तथा उन वृक्षों का संरक्षण करना भी जरूरी है।

इस अवसर पर जिला सोशल मीडिया संयोजक व गोपीचंद कालोनी के महामंत्री मनोज शर्मा व एकता मंच के कोषाध्यक्ष गजेन्द्र धीमान ने अपनी माताओं श्रीमती कौशल्या शर्मा व श्रीमती ममता धीमान के साथ वृक्षारोपण किया व उन दोनों वृक्षों के साथ साथ अन्य लगाऐ गये वृक्षों के संरक्षण की भी जिम्मेदारी ली तथा मनोज शर्मा ने कहा कि मां और प्रकृति दोनों ही हमारे जीवन का आधार हैं। इनके ममत्व की छांव सदैव हमें शीतलता देती है। आइए, हम सभी मिलकर अपनी वसुंधरा को हरा-भरा बनाएं, अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाएं।

इस अवसर पर चौक बाजार मंडल अध्यक्ष मोहित शर्मा जिला युवा मोर्चा के महामंत्री अभिनव चौहान, अश्विनी चौहान, आशुतोष चक्रपाणि , आलोक चौहान,  सुरेन्द्र त्यागी,भगत सिंह,विपिन, शुभ शर्मा शिव शर्मा, मिट्टी,अक्षित व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।