नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
वादी निवासी सुल्तानपुर आदमपुर थाना कोतवाली हरिद्वार द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म होने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।
महिला/नाबालिक संबंधी मामलों को गंभीरता से लेने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में लक्सर पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित अलग-अलग स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी लेकिन अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल रह था।
पुलिस टीम ने अभियुक्त जाकिर उर्फ कल्लू पुत्र राशीद को थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- जाकिर उर्फ कल्लू पुत्र रशीद अहमद निवासी ग्राम सुल्तानपुर आदमपुर, कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम
म0उ0नि0 डिम्पल जोशी,हे0कानि0 खजान सिह,कानि0 अनुप पोखरिया
नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
