चोरी की 02 मोटर साईकिलों के साथ हरिद्वार पुलिस ने 03 अभियुक्त आरोपियो को रँगे हाथ किया गिरफ्तार।
वादी शुभम पुत्र लखमी चंद निवासी पनियाला थाना कोत0 गंगनहर जनपद हरिद्वार की मोटर साईकल स्प्लेंडर, डॉ0 सुधीर अस्पताल वाली गली पनियाला से चोरी होने के सम्बन्ध में कोतवाली गंगनहर पर मुकदमा बनाम अज्ञात तथा वादी शहनवाज पुत्र नौशाद अली ग्राम नन्हेड़ा अनन्तपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार की मोटर साईकिल रामनगर ब्लॉक रूडकी से चोरी होने के सम्बन्ध में कोतवाली गंगनहर पर मुकदमा बनाम अज्ञात पंजीकृत किये गये।
जिसकी सूचना उच्चाधिकारी गणों को दी गयी।
जनपद में बढती वाहन चोरी के दृष्टीगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा अलग-अलग पुलिस टीम का गठन कर थाना क्षेत्रान्तर्गत चोरी की मोटर साईकिलो का सफल अनावरण हेतु रवाना किया गया।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल को आने-जाने वालों रास्तो का अवलोकन कर विश्लेषण किया गया जिससे पुलिस टीम का काफी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है तथा क्षेत्र में मुखबिर मामूर किये गये।
देर रात्रि पुलिस टीम को सूचना मिली जिसके आधार पर 1- आमिर पुत्र नूर हसन निवासी सालियर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार, 2- मुकीम पुत्र फैय्याज निवासी सालियर कोतवाली गगनहर रुडकी जनपद हरिद्वार, 3-शादाब पुत्र रिफाकत निवासी माधोपुर कोतवाली गगनहर जनपद हरिद्वार के कब्जे से चोरी की मो0सा0 बिना नम्बर प्लेट, व मो0सा0 स्पेलेण्डर बिना नम्बर, के साथ तेल्लीवाला अण्डर पास रूड़की से पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-आमिर पुत्र नूर हसन निवासी सालियर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार।
2-मुकीम पुत्र फैय्याज निवासी सालियर कोतवाली गगनहर रुडकी जनपद हरिद्वार।
3- शादाब पुत्र रिफाकत निवासी माधोपुर कोतवाली गगनहर जनपद हरिद्वार।
बरामद माल का विवरण
1-आमिर, मुकीम उपरोक्त के कब्जे से मो0सा0 बिना नम्बर प्लेट,
2-शादाब उपरोक्त के कब्जे से मो0सा0 स्पलेण्डर रंग काला जिस पर नम्बर प्लेट नही है।
पुलिस टीम
उ0नि0 पंकज कुमार,अ0उ0नि0 कान्ता प्रसाद,हे0कां0 271 इसरार,कां0 1319 रणवीर,कां0 58 भूपेन्द्र
चोरी की 02 मोटर साईकिलों के साथ हरिद्वार पुलिस ने 03 अभियुक्त आरोपियो को रँगे हाथ किया गिरफ्तार।
