बहादराबाद ग्राम पंचायत की भूमि को लेखपाल नें भू माफियाओ के साथ मिलकर मोटी रकम कमाने के चक्कर में हरे भरे आम के बाग को दस्तावेज में दिखाया बंजर।

बहादराबाद ग्राम पंचायत की भूमि को लेखपाल नें भू माफियाओ के साथ मिलकर मोटी रकम कमाने के चक्कर में हरे भरे आम के बाग को दस्तावेज में दिखाया बंजर।

बहादराबाद। ग्राम पंचायत बहादराबाद की भूमि में लगे, आम के बाग को बचाने को लेकर ग्रामीणों नें सोमवार से अनिश्चित धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि वर्तमान बहादराबाद ग्राम प्रधान, लेखपाल व वार्ड मेंबरों ने मिलकर पंचायती बाग को भूमाफियाओं के हाथों में ओने पौने दामों में बेच दिया। मिली जानकारी के अनुसार लेखपाल प्रवीण आर्य ने अच्छी भारी मोटी रकम कमाने के चक्कर में हरे भरे आम के बाग को अपनी जांच रिपोर्ट में बंजर दिखा दिया। पत्रकार ने जब इस बारे में लेखपाल प्रवीण आर्य से बात की तो लेखपाल प्रवीण आर्य  लालच के नशे में इतना चूर था कि कहने लगा जमीन के बारे में मुझसे ज्यादा कोई नहीं जानता लेकिन अब ग्राम वासियों ने भी मन बना लिया है कि जब तक पंचायती बाग को वापस पंचायत के नाम नहीं कराया जाएगा तो हमारा अनिश्चित धरना  प्रदर्शन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने कहा है कि इस बार हरेला पर्व का त्यौहार भी इसी पंचायती आम के बाग में  विभिन्न तरह के पेड़ लगाकर मनाया जाएगा। 

इस दौरान दाताराम चौहान, संजय कुमार, जसवंत चौहान, मोनू कुमार, अमरीश चौहान, विजयपाल नेता, प्रमोद चौहान, उमेश चौहान, प्रशांत चौहान अमर चौहान, विक्की चौहान, विपिन मास्टर,सोनू चौहान, छोटू, वीरेंद्र कुमार, वासु चौहान आदि समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।