बहादराबाद शान्तरशाह गांव की मृतका किशोरी की मां की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज प्रकरण को लेकर कप्तान गंभीर, कहा दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा

बहादराबाद शान्तरशाह गांव की मृतका किशोरी की मां की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

प्रकरण को लेकर कप्तान गंभीर, कहा दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा

जल्द खुलासे के लिए गठित की गई 05 पुलिस टीमें

तहरीर के आधार पर दो नामजदों को बनाया गया है आरोपी

गंभीरतापूर्वक विवेचना शुरु, कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए जुटाए जा रहे हैं तमाम सबूत

कप्तान ने दिया आमजन को भरोसा, सौ फ़ीसदी सच्चाई को सामने लाएंगे

हम जल्द ही मामले से जुड़े सारे सबूत जुटाकर पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लेकर आएंगे – एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल

पुलिस कन्ट्रोल रूम की सूचना पर थाना बहादराबाद पुलिस पतंजलि रिसर्च सेंटर शान्तरशाह के सामने पहुंची तो रुडकी हरिद्वार हाईवे पर एक अज्ञात लड़की का शव मिला। मौके पर जानकारी करने पर मृतका की पहचान न हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार मोर्चरी मे रखवाया गया जहां डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए पोस्टमार्टम किया गया। दूसरी तरफ पुलिस टीम द्वारा मृतका के शिनाख्त के लगातार प्रयास करते हुए D.C.R.B. के माध्यम से समस्त थाना/चौकी को सूचना प्रेषित की गई तथा उच्चाधिकारीगण को सूचित किया गया।

 देर शाम एक महिला द्वारा उक्त मृतका की पहचान शान्तरशाह बहादराबाद निवासी अपनी बेटी के रुप में की। जिनके द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बहादराबाद हरिद्वार पर अमित सैनी पुत्र मदन सैनी नि0 बहादराबाद हरिद्वार व आदित्य राज सैनी (प्रधानपति) ग्राम शान्तरशाह के विरुद्ध नामजद मु0अ0सं0- 293/24 धारा- 120बी, 363, 366, 376ए, 376डी, 302, 506 भादवि व 5जी/6 पोक्सो अधि0 पंजीकृत कर विवेचना उच्चाधिकारीगण के आदेश पर कुशल/सक्षम अधिकारी निरीक्षक भावना कैंथोला, थानाध्यक्ष कनखल हरिद्वार के सुपुर्द की गयी।

प्रकरण को लेकर बेहद गंभीर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा प्रकरण की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी खुद लेते हुए एसपी सिटी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं मामले के जल्द सफल निस्तारण हेतु 05 टीमों का गठन किया गया। 

गठित सभी टीमों को वैज्ञानिक साक्ष्य एवं अन्य सबूत इकट्टा करने के लिए अलग-अलग टास्क दिए गए हैं। प्रकरण में निष्पक्षता से जाँच की जा रही है।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्रकरण में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी और किसी भी संलिप्त अपराधी को बक्शा नहीं जायेगा। जिसने गलती की है वो जेल जरूर जाएगा। हम इस घटना से जुड़ी हुई पूरी सच्चाई को जनता के सामने रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।