मंगलौर विधानसभा उप चुनाव में कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख के साथ की बैठक कमजोर बूथो पर करे काम : पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद

मंगलौर विधानसभा उप चुनाव में कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख के साथ की बैठक कमजोर बूथो पर करे काम : पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद

हरिद्वार। मंगलौर विधानसभा में चल रहे उपचुनाव में भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठकों के साथ अन्य कार्यक्रमों में पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने के लिए कार्ययोजना बनाई। संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के बीच पहुंचकर उन्हें केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताकर जोड़ना है। सोमवार को ग्रामीण मंडल के शक्तिकेंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रवासी, बूथ अध्यक्ष और बूथ के प्रवासी कार्यकर्ताओ की होटल सेंट्रल में हुई बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि देश में भाजपा की सरकार को लेकर उत्साह है,इस चुनाव में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख के साथ सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि व घर घर जाएं और भाजपा की नीतियों के बारे में बताकर लोगो को जोड़े।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में ऐसे बूथ चयनित कर काम करने की जरूरत है, जिसमें पिछले चुनावों में भाजपा को कम वोट मिले है। ऐसे वोटरों के बीच में पहुंचकर उन्हें समझाना है भाजपा की डबल इंजन सरकार में रुके हुए विकास कार्य सुचारू होंगे। इस चुनाव में पन्ना प्रमुख की अह्म जिम्मेदारी है, व घर घर जाए और लोगो को समझाएं। इस मौके पर पार्टी के तमाम पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।