एसपी सिटी की अध्यक्षता में सिड़कुल स्थित विभिन्न कंपनी के सदस्यों के साथ गोष्ठी आयोजित आगामी कांवड़ मेला 2024 के शुरु होने से पूर्व कच्चे माल की आवक एवं तैयार माल की निकासी को लेकर की गई चर्चा

एसपी सिटी की अध्यक्षता में सिड़कुल स्थित विभिन्न कंपनी के सदस्यों के साथ गोष्ठी आयोजित

आगामी कांवड़ मेला 2024 के शुरु होने से पूर्व कच्चे माल की आवक एवं तैयार माल की निकासी को लेकर की गई चर्चा

हरिद्वार पुलिस की प्राथमिकता कांवड़ यात्री, भीड़ के मुताबिक खोला और बंद किया जाएगा गुड्स ट्रैफिंकिंग रुट

उपस्थित सदस्यों से कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाने में की गई पुलिस का सहयोग करने की अपील

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशित क्रम में एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं सीओ सिटी जूही मनराल की उपस्थिति में सिड़कुल स्थित विभिन्न कंपनी के सदस्यों के साथ एसपी सिटी कार्यालय मायापुर में गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी के दौरान उपस्थित सदस्यों को आगामी कांवड़ यात्रा 2024 को लेकर हरिद्वार पुलिस द्वारा तैयार किए गए यातायात प्लान एवं सिड़कुल स्थित कारखानों के लिए कच्चे माल की आवक तथा तैयार माल के निर्यात को लेकर तैयार योजना साझा की गई।

इस दौरान तैयार यातायात प्लान को लागू करने के लिए सहयोग की अपेक्षा करते हुए स्पष्ट शब्दों में बताया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार पुलिस की प्राथमिकता यात्री रहेेंगे एवं भीड़ के मुताबिक ही सिड़कुल से आवाजाही करने वाले वाहनों के लिए रास्ता खोला या बंद किया जाएगा।

गोष्ठी के दौरान सिड़कुल की अलग-अलग एसोसिएशन के पदाधिकारी मनोज कुमार, विक्रम सिंह, सुनील चौधरी, अजय सिंह बिष्ट, सुनील डिमरी, सुनील उनियाल एवं बलवंत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण