एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में  मिली  सफलता का प्रेस वार्ता के दौरान किया खुलासा देर रात पुलिस और वैपन सप्लायर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश के लगी गोली

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में  मिली  सफलता का प्रेस वार्ता के दौरान किया खुलासा

देर रात पुलिस और वैपन सप्लायर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश के लगी गोली

बदमाश के पुलिस पर फायर झौंकने पर पुलिस टीम के जवाबी फायर में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

पुलिस टीम ने कथित अन्तर्राज्यीय आर्म्स डीलर के कब्जे से 7 पिस्टल और 01 तमंचा किया बरामद

सोनाली पुल नहर पटरी  पर चेकिंग के दौरान बदमाश ने पुलिस पर झोंका था फायर

आलाधिकारीगण द्वारा मौके एवं अस्पताल जाकर घटनाक्रम की ली गई जानकारी

सीआईयू से मिले इनपुट पर पुलिस टीम ने क्विक रिस्पांस किया, हम गहनता से और जानकारी जुटा रहे हैं- एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा आगामी कांवड़ मेले के दृष्टिगत क्षेत्र में आपराधिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु दिए गए निर्देश एवं सीआईयू के माध्यम से प्राप्त इनपुट पर प्रभारी निरीक्षक सहित कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा रुड़की-कलियर थाना बॉर्डर स्थित काँवड पटरी पर रात्रि में आने जाने वालों की सघन चैकिंग व तलाशी की जा रही थी।

रात क़रीब 00:45 बजे पुलिस चैकिंग होती देख एक मोटर साइकिल सवार अचानक वापस मुड़ने लगा जिसे रोकने के लिए पुलिस कर्मी आगे बढ़े ही थे कि उक्त बाइक सवार ने पुलिस कर्मियों पर फायर झोंक दिया और वापस रुड़की की ओर भाग गया। आर.टी सैट से मामले की सूचना कंट्रोल रूम को भेजी गई। 

सरकारी वाहन से बदमाश का पीछा करने पर उक्त बाइक सवार सोनाली पुल से पहले नहर पटरी से बाइक शेरपुर की ओर भगा दी लेकिन सूचना पाकर चौकी प्रभारी सोत बी व अन्य पुलिस स्टाफ को आता देख बाइक सवार बाईं ओर जंगल की तरफ़ जाने वाले रास्ते पर तेजी से मुडा लेकिन आगे बरसात से सड़क टूटी होने के कारण बाइक फिसल गई और बदमाश नीचे गिर गया। 

पीछे से पुलिस की गाड़ी देख बदमाश ने उठते ही सरकारी गाड़ी पर दो फायर झोंके पहली गोली प्रभारी निरीक्षक की सीट के पास लगे बैक व्यू मिरर को छूते हुए सीट के पास धँस गई तथा दूसरी गोली गाड़ी के पिछले टायर के ऊपर बॉडी को चिर कर निकल गई। पुलिस टीम द्वारा के जवाबी फायर से बदमाश लड़खड़ा कर नीचे गिर गया।

तलाशी पर क़ब्ज़े से 7 देशी पिस्टल, एक तमंचा, 11 कारतूस, एक डोंगल व मोबाइल फ़ोन बरामद हुआ। घायल बदमाश साजिद उर्फ़ पिस्टल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल रुड़की भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह और क्षेत्राधिकारी रुड़की नरेंद्र पंत द्वारा मौके पर जाकर घटना की जानकारी की गई तथा अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल-चाल जाना।

पुलिस टीम द्वारा जानकारी करने पर प्रकाश में आया कि बदमाश साजिद के विरुद्ध उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, गोवा और अन्य राज्यों में ढाई दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत हैं साथ ही पुलिस टीम को उस शख्स के बारे में भी जानकारी मिली है जिसे उक्त अस्लहे सप्लाई किये जाने थे। इस संबंध में अलग से पुलिस टीम द्वारा जानकारी जुटाई व तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

साजिद उर्फ़ पिस्टल पुत्र शमशाद निवासी काशीराम कॉलोनी लोहिया नगर मेरठ, उत्तर प्रदेश

बरामदगी

1- देशी पिस्टल- 07

2- तमंचा- 01 

3- कारतूस- 11

4- डोंगल- 01 

5- मोबाइल फ़ोन- 01

पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक रुड़की आर. के. सकलानी  

निरीक्षक सीआईयू रवींद्र शाह 

उप निरीक्षक सीआईयू रमेश सेनी 

उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट 

उपनिरीक्षक पुष्कर चौहान 

हेड कांस्टेबल गुलशन नेगी 

हेड कांस्टेबल मनमोहन भंडारी 

हेड कांस्टेबल CIU चमन 

कांस्टेबल CIU सुरेश रमोला 

कांस्टेबल CIU महिपाल 

कांस्टेबल CIUराहुल 

कांस्टेबल CIUअशोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।