ढोल नगाड़ों संग आरोपियों के घर पहुंची हरिद्वार पुलिस, चस्पा किया कुर्की नोटिस पटवारी मारपीट प्रकरण में फरार चल रहे हैं आरोपी

ढोल नगाड़ों संग आरोपियों के घर पहुंची हरिद्वार पुलिस, चस्पा किया कुर्की नोटिस

पटवारी मारपीट प्रकरण में फरार चल रहे हैं आरोपी

वादी अन्जु कुमार राजस्व उप निरीक्षक दरगाहपुर क्षेत्र, तहसील लक्सर जनपद हरिद्वार द्वारा 03 अभियक्तों रोनिक कुमार पुत्र राजकुमार, रवि कुमार पुत्र राजकुमार व राजकुमार निवासीगण प्रतापपुर, कोतवाली लक्सर हरिद्वार व अन्य व्यक्तियों द्वारा स्वयं के साथ गाली गलौच तथा लाठी डण्डो से मारपीट कर सरकारी कार्य मे बाधा डालने तथा सरकारी दस्तावेज क्षतिग्रस्त करने व वादी के गले से सोने की चैन व मोबाईल फोन छीनकर ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0 पंजीकृत किया गया था।

घटना की गम्भीरता को देखते हुये SSP हरिद्वार द्वारा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के ठिकानों पर लगातार दबिश देने के बाद भी आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे।

अभियुक्तो के विरुद्व न्यायालय से गिरफ्तारी वारन्ट जारी होने पर भी अभियुक्त अपने गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहे थे जिसपर न्यायालय से कुर्की हेतु अभि0गणो के विरुद्व 82 द0प्र0सं0 नोटिस प्राप्त किया गया।

नियमानुसार पुलिस टीम द्वारा आरोपियों मस्कन पर जाकर धारा 82 सीआरपीसी के नोटिस चस्पा कर मुनादी करायी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ की बैठक मतदान केंद्रों एवं बूथों के फाइनलाइजेशन, लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने तथा संदिग्ध एवं आपराधिक व्यक्तियों को चिह्नित करने के दिए निर्देश
0 Minutes
Uncategorized
पिल्ला गैंग पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। फायरिंग एवं हत्या के प्रयास के मामले में 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर हुआ विवाद, युवक पर तमंचे से किया था फायर
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों के साथ पंतद्वीप,रोड़ी-बेलवाला और चंडी चौक क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया।