आवास व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिद्वार व रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह के साथ की बैठक। वहीं, अवैध निर्माण कार्यों के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश भी दिए। 

आवास व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिद्वार व रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह के साथ की बैठक।

वहीं, अवैध निर्माण कार्यों के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश भी दिए। 

बैठक में उपाध्यक्ष अंशुल ने डॉ अग्रवाल को बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत स्टेडियम, लॉन टेनिस कोर्ट, फुटसल कोर्ट, कावड़ पटरी, ड्रेनेज सिस्टम, पार्क, पुलिस चौकी हर की पैड़ी, चंडी घाट सौंदर्यकरण, डामकोठी में लाइट्स व फसाड़ कार्य, एसआईटीसी के अंतर्गत 200 डेकोरेटिव पोल, वृद्धा आश्रम सहित 23 बड़े कार्य किये जा रहे है। इस पर डॉ अग्रवाल ने प्राधिकरण के विकास कार्यों की प्रशंसा की।

डॉ अग्रवाल ने अपेक्षित रेवेन्यू को सरकार को दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण अपनी छवि निखारने की दिशा में कार्य करें। कहा कि 15 दिन के भीतर आवासीय जबकि 30 दिन के भीतर व्यावसायिक नक्शों को कराना सुनिश्चित करे। 

डॉ अग्रवाल ने एचआरडीए की सीमा में आने वाले 125 गांवों की जनता के साथ समन्वय बनाकर जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता को प्राधिकरण द्वारा नियोजित विकास की जानकारी दें। जिससे प्राधिकरण की सीमा में शामिल नए क्षेत्र में अच्छा संदेश पहुंचे। डॉ अग्रवाल ने यह भी कहा कि निर्माण कार्य समय पर गुणवत्ता के साथ किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ की बैठक मतदान केंद्रों एवं बूथों के फाइनलाइजेशन, लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने तथा संदिग्ध एवं आपराधिक व्यक्तियों को चिह्नित करने के दिए निर्देश
0 Minutes
Uncategorized
पिल्ला गैंग पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। फायरिंग एवं हत्या के प्रयास के मामले में 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर हुआ विवाद, युवक पर तमंचे से किया था फायर
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों के साथ पंतद्वीप,रोड़ी-बेलवाला और चंडी चौक क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया।