अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित कबड्डी खिलाड़ी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से लिया आशीर्वाद।

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित कबड्डी खिलाड़ी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से लिया आशीर्वाद।

कबड्डी खिलाड़ी संदीप नरवाल ने आठ साल की आयु से शुरू किया था खेलना  कई टीमों को जितवाए ओर कई पदक लिए।

हरिद्वार। कबड्डी की भारतीय टीम के हिस्सा रह चुके अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हो चुके कबड्डी खिलाड़ी संदीप नरवाल ने हरिद्वार पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से आशीर्वाद लिया।

कबड्डी खिलाड़ी संदीप नरवाल सोनीपत जिले के कथूरा गांव निवासी है। वे हरिद्वार में कांवड़ यात्रा में शामिल हुए हैं। यात्रा के दौरान हरिद्वार पहुंचने पर वे वेद मंदिर आश्रम पहुंचे। जहां पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से आशीर्वाद लेने पहुंचे। स्वामी यतीश्वरानंद ने उनसे कुशलक्षेम पूछते हुए उनके द्वारा जीते गए मेडल आदि के बारे में जानकारी ली। संदीप नरवाल ने बताया कि उसने आठ साल की उम्र में खेलना शुरू कर दिया था। उनकी टीम ने विभिन्न खेलों में शामिल होकर चार स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीते हैं। उन्हें राष्ट्रपति से अर्जुन पुरस्कार के साथ भीम पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। वे राष्ट्रीय टूर्नामेंट में हरियाणा की ओर से खेलते हैं। उनके पिता जगदीश नरवाल भी कबड्डी के प्रसिद्ध खिलाड़ी रहे हैं। संदीप नरवाल ने बताया कि फिलहाल वे प्रेक्टिस करने के साथ बच्चों को प्रशिक्षण भी दे रहे हैं। आश्रम में स्वागत करने वालों में हरेंद्र चौधरी, श्याम सुंदर चौहान, अंकित चौधरी, अंकित चौहान, शुभम सैनी, सतविंद्र सिंह, अमित सैनी, प्रदीप चौहान, श्रवण चौहान, शुभम चौधरी आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण