बृजेश कुमार सन्त ने जनपद हरिद्वार में चल रहे विकास कार्यों की विकास भवन सभागार में समीक्षा लेते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश।

 बृजेश कुमार सन्त ने जनपद हरिद्वार में चल रहे विकास कार्यों की विकास भवन सभागार में समीक्षा लेते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी तथा कर्मचारी पूरे मनोयोग से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्र की पात्र जनता तक पहुॅचें। योजनाओं के क्रियान्वयन में गणवत्ता, समयबद्धता, पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाये और सभी पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुॅचे। 

उन्होंने लखपति दीदी योजना की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में लखपति दीदी बनाया जाये। उन्होंने पूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि जनपद में यूनिटों का कोटा बढ़ाने के लिए शासन में प्रस्ताव भेजा जाये। वृद्धावस्था पेंशन की तर्ज पर दिव्यांग पेंशन हेतु बालिग बच्चों से सम्बन्धित छूट हेतु प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाये। उन्होंने कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि जनपद में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाये, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कराये जायें। उन्होंने जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत चल रहे कार्यों को तीन माह के भीतर पूर्ण कर लिया जाये। उन्होंने आयुष्मान योजनान्तर्गत इम्पेनल्ड होस्पिटल्स के निरीक्षण से सम्बन्धित सॉलिड प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये।  

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में चल रह विकास कार्यों की प्रतिमाह समीक्षा की जायेगी तथा चल रहे कार्यों एवं योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सत्यापन भी किया जायेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी बैठकों में चल रहे कार्यों योजनाओं की अद्यतन जानकारियों के साथ बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। यदि योजनाओं एव कार्यों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की समस्या है तो समस्या एवं समाधान के बारे में प्राथमिकता से अवगत कराया जाये ताकि उसका समय रहते समाधान किया जा सके। उन्होंने परिवहन तथा खनन विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि चालू वित्तीय वर्ष हेतु दिये गये लक्ष्य की प्राप्ति शीघ्रता से कर ली जाये किसी भी दशा में लक्ष्य से कम राजस्व की वसूली न हो।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने सिंचाई, कृषि, पशुपालन, चिकित्सा, पूर्ति, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, शिक्षा, बाल विकास, समाज कल्याण, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन आदि के बारे में पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने सचिव परिवहन को स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित स्थानीय उत्पाद स्मृति स्वरूप प्रदान किये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह, उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान, सीएमओ डॉ.आरके सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीएल मलेठा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।