राजस्व के मुकदमों तथा जन समस्याओं को कुशल कार्य प्रणाली से प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए जिला कार्यालय सभागार में दिये। 

 राजस्व के मुकदमों तथा जन समस्याओं को कुशल कार्य प्रणाली से प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए जिला कार्यालय सभागार में दिये। 

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को पूरे धैर्य व शालीनता से सुनकर उनका सरलीकरण, समाधान के साथ निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई हेतु जनता को अतिरिक्त समय भी दिया जाये ताकि जनता को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने न पड़े। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि हर समस्या का समाधान है, समस्या का समाधान नियम व कानून के अन्तर्गत रास्ता निकालते हुए किया जाये।

उन्होंन राजस्व वादों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि सभी उप जिलाधिकारी तथा तहसीलदार कोर्ट वर्क को भी प्राथमिकता में शामिल करें तथा एक वर्ष से अधिक समय से लम्बित वादो को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि किसी भी कैस में अनावश्यक तारीख पर तारीख न दी जाये तथा सभी मुकदमों में लम्बी तारीख के स्थान पर छोटी तारीखें दी जाये ताकि मुकदमों का निस्तारण तेजी से किया जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट निर्देश दिये कि माह में दायर वादो की अपेक्षा निस्तारित वादो की संख्या अधिक हो।

उन्होंने राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि राजस्व वसूली कार्यों में तेजी लाकर नियमानुसार वसूली की जाये तथा बड़े देयकों की वसूली हेतु उप जिलाधिकारी स्वयं भी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने वाहन दुर्घटानाओं आदि से सम्बन्धित मजिस्ट्रियल जांचे शीघ्रता से पूरी करने के निर्देश सम्बन्धित क्षेत्रों के उप जिलाधिकारियों को दिये।  

उन्होंने विरासत के मामलों की समीक्षा के दौरान स्पष्ट निर्देश दिये कि अविवादित विरासत के मामलों में दाखिल-खारिज में विलम्ब नहीं होना चाहिए, अनावश्यक विलम्ब करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।* उन्होंने विभिन्न आयोगों से सम्बन्धित रिपोर्ट समय से भेजने तथा माननीय न्यायालयों से सम्बन्धित मुकदमों में काउण्टर, शपथपत्र आदि दाखिल कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। 

बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, दीपेन्द्र सिंह नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, एमएनए जितेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान, युक्ता मिश्रा, गौपाल सिंह चौहान सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।