मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने नारसन ब्लॉक की ग्राम पंचायत थिथोला व सकौती ग्राम पहुॅचकर विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित किये जा रहे उत्पादो तथा क्रिया-कलापों की जानकारी ली। 

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने नारसन ब्लॉक की ग्राम पंचायत थिथोला व सकौती ग्राम पहुॅचकर विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित किये जा रहे उत्पादो तथा क्रिया-कलापों की जानकारी ली। 

सीडीओ ने थिथोला ग्राम में हैण्डलूम का कार्य करने वाले राजकुमार स्वयं सहायता समूह, कल्याणी स्वयं सहायता समूह और धानी स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री का बारीकी से अवलोकन करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिये। उन्होंने समूहों को विभिन्न प्रकार के दिये जाने वाले फण्ड्स की जानकारी लेते हुए निर्देश दिये कि ग्राम में स्वयं सहायता समूहों को प्रमोट किया जाये तथा एन समूहों का गठन किया जाये ताकि ग्राम संगठन का गठन करते हुए नियमानुसार सीआईएफ की धनराशि प्राप्त हो सके। ब्लॉक मिशन प्रबन्धक को निर्देश दिये कि न्याय पंचायत के अन्तर्गत सीएफएल गठन हेतु प्राथमिकता से कार्य करना सुनिश्चित करें ताकि रीप के माध्यम से समूहों के विस्तार हेतु आवश्यक सहयोग प्राप्त हो सके। उन्होंने ग्राम सकौती पहुॅचकर संसार स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित टैराकॉटा उत्पादों को देखा और उत्पादों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। 

मुख्य विकास अधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि बाजार डिमाण्ड के अनुसार उत्पादन करें ताकि सरलता व सुगमता से बाजार उपलब्ध हो सके। उन्होंने ब्लॉक मिशन प्रबन्धक को निर्देश दिये कि उत्पादों की बिक्री हेतु सम्भावित स्थानों तक उत्पादों को पहुॅचाया जाये। समूहों द्वारा उत्पादित उत्पादों को डिस्प्ले में रखने के लिए मॉल, होटल्स आदि से सम्पर्क किया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी स्वंय सहायता समूहों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाये ताकि स्वंय सहायता समूहों के किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

निरीक्षण के दौरान सहायक परियोजना निदेशक एवं जिला मिशन प्रबन्धक नलिनीत घिडियाल सहायक खण्ड विकास अधिकारी सुभाष सैनी, ब्लॉक मिशन प्रबन्धक प्रशान्त आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।