आमखेड़ी मंगलौर हत्या प्रकरण में हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता 05 नामजद हत्यारोपीयो को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार

आमखेड़ी मंगलौर हत्या प्रकरण में हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता 05 नामजद हत्यारोपीयो को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार

खेत की डोल और पॉपुलर के पेड़ों की छंटाई को लेकर हुए विवाद ने लिया था बड़ा रूप

विवाद में एक की हुई थी मौत, कई लोग हुए घायल

घटना की संवेदनशीलता देख मातहत संग मौका मुआयना करने पहुंचे थे कप्तान

टीमें गठित कर गुनहगारों को जल्द-से-जल्द गिरफ्तार करने के दिए थे निर्देश

संवेदनशील हालात देख घटनास्थल पर किया गया था अतरिक्त फोर्स तैनात

हम पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं, हर संलिप्त आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी- एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल

 कोतवाली मंगलौर क्षेत्रांतर्गत आमखेड़ी गांव में दो पक्षों के बीच जमीन की मेंढ पर लगे पेड़ों की सफाई को लेकर हुए विवाद में एक की मृत्यु हो गई थी जबकि विवाद के दौरान घायल दोनों पक्षों के कई सदस्यों को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश व जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है । 

घटनास्थल पर जानकारी करने पर पता चला था कि दोनों पक्षों के खेत की डोल आपस में लगी हुई है एक दिन पहले मृतक द्वारा विपक्षियों के खेतों में लगे पॉपुलर के पेड़ों की सफाई के मकसद से छंटाई की गई थी लेकिन खेत में अतिक्रमण व पॉपुलर को नुकसान पहुंचाने की साजिश समझ विपक्षियों ने झगड़ा कर धारदार हथियार से वार किया गया जो बड़ी घटना बन गई । 

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ खुद घटनास्थल का दौरा किया गया तथा आरोपियों की जल्द तलाश के निर्देश देते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतरिक्त फोर्स गांव में  तैनात किया गया। 

क्षेत्रीय सद्भाव पर प्रश्नचिन्ह लगाती इस निर्मम घटना से जुड़े चरित्रों की तलाश में जुटी पुलिस टीमों ने अलग-अलग एंगल से प्रकरण की पूरी जानकारी जुटाते हुए मुखबिर तंत्र की मदद से घटना में नामजद 05 आरोपियों को सोनाली पुल लंढोरा रोड मंगलौर से दबोचा। पकड़े गए आरोपितों की निशांदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं लाठी-डण्डो को भी बरामद कर लिया गया है। अन्य आरोपित की तलाश जारी है। 

वादी पक्ष से शिवा पुत्र छत्तर सिंह, रविन्द्र (ग्राम प्रधान), योगेश व सुन्दर जॉलीग्रांट में तथा विपक्ष से जोगेन्द्र पुत्र घसीटा (पुर्व ग्राम प्रधान उम्मीदवार) एम्स ऋषिकेश में उपचाराधीन है।

गिरफ्तार अभियुक्त गण

1- गजेन्द्र पुत्र घसीटा सिह निवासी आमखेडी मंगलौर 

2- नरेन्द्र पुत्र घसीटी सिह निवासी उपरोक्त

3- सुशील पुत्र सतपाल निवासी उपरोक्त

4- शौरभ पुत्र नरेन्द्र निवासी उपरोक्त

5- विपिन पुत्र जोगेन्द्र निवासी उपरोक्त 

 बरामद माल

1- हत्या मे प्रयुक्त कुल्हाडी

2- घटना मे प्रयुक्त 04 डंडे

पुलिस टीम

प्रभारी निरी0 शान्ति कुमार,व0उ0नि0 रफत अली, उ0नि0 धर्मेन्द्र राठी,उ0नि0 वाजिन्दर सिह,उ0नि0 रघुवीर रावत,अ0उ0नि0 नरेन्द्र राठी,अ0उ0नि0 योगेन्द्र सिह,अ0उ0नि0 गजपाल राम,कानि0 राजेश देवरानी,कानि0 रविन्द्र,कानि0 किशन देव,कानि0 अरविन्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश