मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास निधि की समीक्षा बैठक की।

मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास निधि की समीक्षा बैठक की।

 विकास अधिकारी ने जनपद हरिद्वार के सभी विकासखंडों में अनुबंधित संकुल स्तरीय फेडरेशन के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा की, जिनमें शेयर अंश, अल्ट्रा पुअर पैकेज की प्रगति और उद्यमों द्वारा प्राप्त लाभ शामिल थे।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि चयनित वैल्यू चैन के आधार पर सभी CLFs का एक बिजनेस प्लान तैयार किया जाए, जिसमें उनके प्रमुख उत्पाद की ग्रेडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके अलावा, CLFs के लिए कार्यालय और संग्रहण केंद्र स्थापित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया, ताकि उद्यमों का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में सभी बिजनेस प्रमोटर्स और टीमों को नियमित रूप से फील्ड भ्रमण करने और समुदाय को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि अभिसरण के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक कैलाश नाथ तिवारी, जिला मिशन प्रबंधक NRLM नलनीत घिल्डियाल, जिला परियोजना प्रबंधक रीप संजय सक्सेना, जिला थिमेटिक एक्सपर्ट सूरज दत्त रतोड़ी, समस्त सहायक प्रबंधक और यंग प्रोफेशनल्स भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।