एसएसपी के निर्देश पर सड़कों पर दौड़ रहे बिना नंबर प्लेट के वाहनों के कागजातों की जाच पड़ताल के दौरान
पथरी पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही जिसमे 11 दोपहिया वाहन किये सीज।
थाना पथरी पुलिस द्वारा 15 टीमें बनाकर की गई चौतरफ़ा सख्त चैकिंग अभियान के चक्रव्यूह में घिरकर 12 बिना नंबर के दोपहिया वाहनों को सीज कर मनचलों/छपरी को स्पष्ट संदेश दिया जबकि 11 उल्लंघनकर्ताओं का चालान करते हुए उनसे ₹7000/- का भारी जुर्माना वसूला गया।
थाना पुलिस द्वारा कई घंटे चलाए गए इस चैकिंग अभियान से जहां पूरे थाना क्षेत्र में बिना नंबर वाहनों को सरपट दौड़ने वालों को अपनी गाड़ी छुड़वाने को अदालतों के चक्कर लगाने पड़ेंगे तो वहीं पथरी पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय जनता द्वारा खुशी व्यक्ति की गई है।
जनपद के कई थाना क्षेत्रों में उक्त अभियान जारी है जिसके तहत कुछ ही दिनों के अंदर 100 से अधिक बिना नंबर गाड़ियों को सीज किया जा चुका है ये अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
एसएसपी के निर्देश पर सड़कों पर दौड़ रहे बिना नंबर प्लेट के वाहनों के कागजातों की जाच पड़ताल के दौरान पथरी पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही जिसमे 11 दोपहिया वाहन किये सीज।
