उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सचिन DIG जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खंडूरी के कर कमलों से हुआ  वंदना कटारिया स्टेडियम में चलेगा 04 दिवसीय टूर्नामेंट, हॉकी स्टिक का बिखरेगा जादू

उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सचिन DIG जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खंडूरी के कर कमलों से हुआ 

वंदना कटारिया स्टेडियम में चलेगा 04 दिवसीय टूर्नामेंट, हॉकी स्टिक का बिखरेगा जादू

22 वीं0 अन्तरजनपदीय एवं वाहिनी हॉकी प्रतियोगिता  वन्दना कटारिया हॉकी स्टेडियम रोशनाबाद में विधिवत आगाज हुआ। 

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा अन्य जनपद पुलिस अधिकारियों के साथ मुख्य अतिथि को गुलदस्ता देकर स्वागत करने के पश्चात सचिव उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खंण्डूरी द्वारा उत्तराखंड पुलिस के विभिन्न जनपद एवं वाहिनी की 14 टीमों के बीच खेली जा रही प्रतियोगिता के टीम मैनेजर से परिचय प्राप्त कर मैदान स्टिक से गोल मारकर खेल का शुभारंभ किया गया एवं खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शपथ दिलाते हुये सभी टीमों के प्रतिभागियों को अनुशासन में रहकर उक्त प्रतियोगिता में अपना100% देने  हेतु प्रेरित करते हुए अग्रिम शुभकामनाएं दी गईl

शानदार मार्च पास के गवाह बने दर्शकों ने इस दौरान अहम पलों को अपने मोबाइल में संजोने के साथ ही तालियां बजाकर सभी टीमों का उत्साहवर्धन किया।

 पुलिस टीम जनपद / वाहिनी –

जनपद अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल,पिथौरागढ़ टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, हरिद्वार, 31 वाहिनी पीएसी रुद्रपुर, 46 वाहिनी पीएसी रुद्रपुर, 40 वाहिनी पीएसी हरिद्वार, आईआरबी प्रथम, आईआरबी द्वितीय,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।