श्रीभगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, हरिद्वार में आज केन्द्रीय संस्कृत महाविद्यालय के यशस्वी कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेडी के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय की IQAC के द्वारा गठित त्रिसदस्य समिति ने महाविद्यालय की समस्त सुविधाओं का किया निरीक्षण।

श्रीभगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, हरिद्वार में आज केन्द्रीय संस्कृत महाविद्यालय के यशस्वी कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेडी ने महाविद्यालय की समस्त सुविधाओं का किया निरीक्षण।

 जिसमें पीपीटी के माध्यम से महाविद्यालय की समस्त सुविधाओं एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का प्रदर्शन टीम के समक्ष किया गया। टीम के सदस्यों ने पुस्तकालय, वाचनालय, योगकक्ष आदि के साथ-साथ भौतिक रूप से समस्त सुविधाओं का निरीक्षण किया। टीम ने पृथक् रूप से प्राध्यापकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों, छात्रों, पूर्व-छात्रों व अभिभावकों के साथ शैक्षणिक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श भी किया। डॉ.आशिमा श्रवण ने बताया कि यह निरीक्षण आगामी समय में महाविद्यालय की उन्नति एवं विकास को बढावा देने के लिये उपयोगी होगा। निरीक्षण समिति ने महाविद्यालय में शोध की विभिन्न प्रक्रियाओं को अपनाने का परामर्श दिया। निरीक्षण समिति में प्रो. पी.सी. मुरलीमाधवन (अध्यक्ष-निरीक्षणसमिति), प्रो. पवन व्यास (सदस्य-निरीक्षण-समिति) व डॉ. चेतन शर्मा (संयोजक-सदस्य) के रूप में उपस्थित हुए। निरीक्षण-समिति का छात्रों ने वेदमन्त्रों एवं पुष्पवर्षा के माध्यम से स्वागत किया। 

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बी. के. सिंहदेव, डॉ. निरञ्जन मिश्र, डॉ. मञ्जु पटेल, डॉ. दीपक कुमार कोठारी, डॉ. अङ्कुर कुमार आर्य,शिवदेव आर्य, ज्ञानसिन्धु,आदित्य प्रकाश, डॉ. प्रमेश कुमार बिजल्वाण, मनोज कुमार गिरी,अतुल मैखुरी आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।
0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।