वायरल वीडियों का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक से तमंचा कारतूस किए बरामद
ग्राम प्रधान उपचुनाव जीतने के बाद निकाले जा रहे जुलुस का है मामला
ग्राम हरजौली जट्ट मे ग्राम प्रधान उपचुनाव के नतीजें घोषित किए गए जिसमे ग्राम प्रधान प्रत्याशी पिंकी को विजयी घोषित की गई।
नतीजे जारी होने के बाद विजेता पक्ष व समर्थकों द्वारा कस्बा ब्लाक नारसन से होते निकाले गए विजय जुलुस के दौरान एक युवक द्वारा उक्त जुलुस मे तंमचे से फायर करने की विडियो सोशल मिडिया पर प्रसारित हो रही थी।
प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेता हुए कोतवाली मंगलौर पुलिस ने पड़ताल शुरु की तो युवक की पहचान हरजोली जट निवासी रमन पुत्र वीर सिंह के रुप में हुई।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा कड़ी कार्यवाही किए जाने के संबध में जारी निर्देशों के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने मुखबिर की सही सूचना पर आरोपी युवक को नसीरपुर पुल के पास से पकड़कर उसकी निशांदेही पर एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर व एक खोखा कारतूस बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ़्तार अभियुक्त
1-रमन पुत्र वीर सिह निवासी ग्राम हरजौली जट्ट कोतवाली मंगलौर हरिद्वार
बरामद माल
1- तमंचा 315 बोर- 01
2- जिन्दा कारतूस 315 बोर- 01
3- खोखा कारतूस 315 बोर- 01
पुलिस टीम
1-उ0नि0 राकेश डिमरी
2-अ0उ0नि0 नरेन्द्र राठी
3-हे0कानि0 विकास
4-कानि0 नरेश
वायरल वीडियों का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक से तमंचा कारतूस किए बरामद ग्राम प्रधान उपचुनाव जीतने के बाद निकाले जा रहे जुलुस का है मामला
