हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के टिहरी डोबनगर पथरी मे कॉंग्रेस पार्टी का जनता संवाद एवं दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पथरी क्षेत्र के गांव डोबनगर में कॉंग्रेस पार्टी का जनता सवाद एवं दिपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा कॉंग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सभी कार्यकर्ताओं से जनता सवाद एवं दीपावली मिलन कार्यक्रम को लेकर सभी को शुभकामनाएं दी और वर्तमान सरकार पर एक के बाद एक प्रहार किए और कहा भाजपा सरकार में किसी का भला होने वाला नही है आने वाले विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोट कॉंग्रेस पार्टी को देकर मजबूत करने का काम करे। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने वर्तमान में विधानसभा में हो रहे विकास कार्यो को लेकर जनता को बताया और कहा कि आगे भी ऐसे ही विकास की गंगा बहती रहेगी बस आप लोगो का आशीर्वाद बना रहना चाहिए और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर पूर्व लोकसभा प्रतियाशी वीरेंद्र रावत,सत्यवीर चौधरी,प्रधान मंजीत खरोला,ताहिर हसन,उमा दत्त, बुच्चा राम कश्यप,साधुराम,हारून प्रधान,राजबीर चौहान,महावीर सिंह रावत,आबिद,शौकीन कलुडा,तेग सिंह रावत,आदि सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के टिहरी डोबनगर पथरी मे कॉंग्रेस पार्टी का जनता संवाद एवं दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
