जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने  ग्राम सराय में ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर मैसर्स एस०पी० सिंगला कन्स्ट्रक्शन प्रा०लि० द्वारा अवैध रूप से रेडिमिक्स प्लांट स्थापित करने की शिकायत पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध की ताबड़तोड़ कार्यवाही

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने 

ग्राम सराय में ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर मैसर्स एस०पी० सिंगला कन्स्ट्रक्शन प्रा०लि० द्वारा अवैध रूप से रेडिमिक्स प्लांट स्थापित करने की शिकायत पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध की ताबड़तोड़ कार्यवाही

हरिद्वार 15 अक्टूबर 2024- जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह द्वारा जनपद अन्तर्गत राजकीय एवं ग्राम समाज की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को अभियान के तहत हटाने के निर्देश अधीनस्थों को दिये गयें है। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी हरिद्वार अजयवीर सिंह के दिशा-निर्देशन में तहसील हरिद्वार प्रशासन द्वारा लगातार सरकारी भूमि पर कड़ी दृष्टी रखी जा रही है तथा इस सम्बन्ध में किसी भी माध्यम से अवैध अतिक्रमण का प्रकरण संज्ञान में आने पर तत्काल नियानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है।

उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह, तहसीलदार प्रियंका रानी, नायब तहसीलदार वेदपाल सैनी, राजस्व निरीक्षक रमेश चन्द, राजस्व निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह व राजस्व उपनिरीक्षक सुभाष चौहान, सुन्दर सिंह तोमर की टीम द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में एक के बाद एक ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुए आज तीन राजस्व ग्रामों की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया जिससे तहसील अन्तर्गत अवैध अतिक्रमणकारियों में हडकंप मचा रहा।

इसी कड़ी में ग्राम बिशनपुर झरड़ा अहतमाल परगना ज्वालापुर तहसील व जिला हरिद्वार में गंगाजी सम्पत्ति ग्राम समाज की भूमि पर मै० श्री साई ट्रैडिंग द्वारा अपने भण्डारण में शामिल कर दीवार बनाकर अवैध कब्जा करने की शिकायत प्राप्त होने तथा इस प्रकरण में नायब तहसीलदार फेरूपुर की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण की पुष्टि किये जाने पर तथा इस सम्बन्ध में अवैध अतिक्रमणकारी को पर्याप्त अवसर दिये जाने पर भी अतिक्रमण स्वयं न हटाने के कारण आज उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह द्वारा राजस्व टीम व पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण को हटाकर सवा दो बीघा सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

ग्राम सराय में ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर मैसर्स एस०पी० सिंगला कन्स्ट्रक्शन प्रा०लि० द्वारा अवैध रूप से रेडिमिक्स प्लांट स्थापित करने की शिकायत प्राप्त होने तथा जांच किये जाने पर राजस्व टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण की पुष्टि किये जाने व अवैध अतिक्रमणकारी को अतिक्रमण हटाने हेतु पर्याप्त समय दिये जाने के बाबजूद भी अतिक्रमण स्वयं न हटाने के कारण आज उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध अतिक्रमण हटावाया गया तथा मैसर्स एस०पी० सिंगला कन्स्ट्रक्शन प्रा०लि० के ठेकेदार को अपना रेडिमिक्स प्लांट 24 घंटे के अन्दर स्वीकृत स्थल पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिये गये।

इसी प्रकार ग्राम बहादराबाद में सरकारी जोहड़ की भूमि पर पिलर खड़े कर अवैध अतिक्रमण किये जाने के प्रयास संज्ञान में आते ही जे०सी०बी० द्वारा उक्त अतिक्रमण मौके पर हटवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।