जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने हरिद्वार रोडवेज का औचक निरीक्षण किया। 

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने हरिद्वार रोडवेज का औचक निरीक्षण किया। 

जिलाधिकारी के अचानक रोडवेज स्टेशन पहुँचने पर परिवहन विभाग में हलचल मच गई। जिलाधिकारी ने रोडवेज स्टेण्ड के प्रतीक्षालय, शौचालय, खड़ी हुई यात्री बसों, इंदिरा अम्मा भोजनालय, पूछताछ काउंटर, सहित पूरे परिसर का गहनता से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान रोडवेज परिसर में गंदगी,हाइटेक शौचालय की बदहाल व्यवस्था देखकर एआरएम से सख्त नाराजगी जताते हुए सफाई व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए।उन्होंने इंद्रा अम्मा भोजनालय की व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने तथा खाने के लिए ब्रेक फ़ास्ट आदि की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।अर्द्धनिर्मित भवन को पूर्ण करते हुए यात्रियों के रुकने के लिए डोरमेट्री की भी व्यवस्था की जाए।डीएम ने कर्मचारियों के कार्यालयों का भी निरीक्षण किया, साथ ही हरिद्वार रोडवेज की लंबी दूरी की बसों में फर्स्ट एड किट में ( आकस्मिक उपचार बॉक्स)ना होने से एआरएम से नाराजगी जताते हुए मानकनुसार रोडवेज की बसों में फर्स्ट ऐड किट की व्यवस्था करने के निर्देश एआरएम रोडवेज हरिद्वार सुरेश सिंह चौहान को दिए। एआरएम ने बताया कि परिसर की सफाई व्यवस्था प्राइवेट एजेंसी के माध्यम होती है, जिसपर प्राइवेट एजेंसी के सुपरवाइजर को बुलवा कर परिसर में गंदगी और कूडादान में साफ सफाई को लेकर सख्त हिदायत दी।

     निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, एआरएम सुरेश सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।