पथरी बाजार में नए नशे की बड़ी खेप को पकड़ा गया है मिथाइलीन डाइऑक्सी मेथाफ़ेटामिन (चिट्टा) बरामद की गई जिसकी बाजारु कीमत लगभग दो करोड़ ₹ बतायी जा रही है।

पथरी बाजार में नए नशे की बड़ी खेप को पकड़ा गया है मिथाइलीन डाइऑक्सी मेथाफ़ेटामिन (चिट्टा) बरामद की गई जिसकी बाजारु कीमत लगभग दो करोड़ ₹ बतायी जा रही है।

 बेहद घातक नशा है जो युवाओं को बर्बाद कर रहा है, हम इसकी सप्लाई करने वालों की पूरी चेन की जांच कर रहे हैं जल्दी ही और लोग भी जेल जाएंगे, पथरी पुलिस ने शानदार काम किया है :एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल

 पथरी पुलिस को बड़ी सफलता हासिल करते सुभाषगढ़ तिराहे पर चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध को कुल 199 ग्राम अवैध MDMA चिट्टा के साथ दबोचा। बरामद MDMA चिट्टा की बाजार कीमत लगभग 2 करोड़ बतायी गयी है

पुलिस की चैकिंग देख मोटर साइकिल सवार संदिग्ध भागने का प्रयास कर रहा था लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते सफल नही हो पाया।

संदिग्ध से पूछताछ में सामने आया कि वह MDMA (चिट्टा) नमक ड्रग्स की सप्लाई लक्सर पुल के नीचे देनी थी जिसे लेने के लिए संदिग्ध के 02 परिचित आने वाले थे। बरामदगी के आधार पर थाना पथरी में एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम अब सप्लाई लेने आ रहे दोनों व्यक्तियों की तलाश में जुटी हुई है।

गिरफ़्तार अभियुक्त

सरफराज पुत्र अब्दुल वहीद निवासी ग्राम कोटवाल आलमपुर थाना झबरेडा हरिद्वार

बरामदगी

199 ग्राम MDMA (चिट्टा) व तस्करी के लिए प्रयुक्त मोटरसाइकिल 

पुलिस टीम

क्षेत्राधिकारी मंगलोर विवेक कुमार,थानाध्यक्ष पथरी रविंद्र कुमार,उ.नि. अजय कुमार,उ.नि. रोहित कुमार,उ.नि. महेन्द्र पुंडीर,कां. दिपक चौधरी, कां. जयपाल चौहान,कां. नारायण सिंहकां. मंजीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।